Move to Jagran APP

Weather Update: बिहार में तेवर दिखाने लगी पछुआ हवा, 9-10 अप्रैल को आंधी-पानी की संभावना

बिहार में मौसम ने करवट बदल लिया है। सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। उसे पछुआ हवा का साथ मिल रहा है। सोमवार को पटना राज्‍य में सबसे गरम जिला रहा। 37 डिग्री के पार हो गया पारा।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 08:48 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 08:48 PM (IST)
Weather Update: बिहार में तेवर दिखाने लगी पछुआ हवा, 9-10 अप्रैल को आंधी-पानी की संभावना
Weather Update: बिहार में तेवर दिखाने लगी पछुआ हवा, 9-10 अप्रैल को आंधी-पानी की संभावना

पटना, जेएनएन। बिहार में मौसम ने करवट बदल लिया है। सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। उसे पछुआ हवा का साथ मिल रहा है। तेज पछुआ हवा ने बिहार के तापमान को बढ़ा दिया है। सोमवार को पटना राज्‍य में सबसे गरम जिला रहा। 37 डिग्री के पार हो गया राजधानी का पारा। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो दो-तीन दिनों के बाद बिहार में आंधी-पानी की संभावना बन रही है। 

loksabha election banner

दरअसल, बिहार में पछुआ हवा की गति तेज हो गई है। इससे गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को राजधानी का पारा 37.7 डिग्री पर पहुंच गया। इस मौसम में पहली बार राजधानी का पारा 37 से ऊपर गया है। हालांकि, लॉकडाउन के कारण लोग पहले से घरों में कैद है, ऐसे में देह जलाती धूप से लोगों को परेशानी नहीं हो रही है। लेकिन, लॉकडाउन में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अब परेशानी होने लगी है। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में तेज पछुआ से गर्मी बढऩे लगी है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, शहर में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में नमी घटकर 34 प्रतिशत रह गई है। यह औसतन 48 प्रतिशत नी चाहिए। पटना राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के वातावरण में पछुआ धीरे-धीरे गति बढ़ाने लगी है। जितनी तेजी से बहेगी, उतनी तेजी से गर्मी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसी सप्‍ताह नौ व 10 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उठ सकता है। उसका असर बिहार, पश्चिम बंगाल व उड़ीसा पर भी दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-पानी के रूप में हो सकता है। बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी की संभावना बन रही है। 

बहरहाल, लॉकडाउन के कारण लोग घरों से दोपहर में बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्‍कूल-कॉलेज भी बंद ही हैं। ऐसे में बच्‍चों से लेकर बड़ों तक को राहत है। किंतु तेज धूप के साथ पछुआ हवा ने लॉकडाउन में भी अनिवार्य ड्यूटी में लगे लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.