Move to Jagran APP

तापमान ने दी राजधानीवासियों को थोड़ी राहत, पर बनी रही कनकनी

जनवरी में ठंड राजधानीवासियों को सताने लगी है। पटना में तापमान भले कम या ज्यादा हो धूप से राहत नहीं मिल पा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 11:50 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 11:50 AM (IST)
तापमान ने दी राजधानीवासियों को थोड़ी राहत, पर बनी रही कनकनी
तापमान ने दी राजधानीवासियों को थोड़ी राहत, पर बनी रही कनकनी

पटना, जेएनएन। पटना के तापमान ने भले शुक्रवार को थोड़ी राहत दी पर ठंड ने राजधानीवासियों को खूब सताया। दिन में धूप तो केवल देखने के लिए ही निकली। सूरज के नीचे आकर ठंड से राहत पाने के लिए लोगों को और भी ज्यादा परेशानी हुई। इस दौरान चलती हवा ने भी पटना के लोगों को खूब सताया। शुक्रवार को राजधानी का तापमान थोड़े सुधार के साथ 8.8 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.6 रहा। इसी तरह गया में भी रोज के मुकाबले कम ही ठंड रही। यहां तापमान थोड़ा बढ़ा। गया का तापमान 5.7 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम में ये आंकड़ा 23.2 रहा।

loksabha election banner

वहीं, पटना में गुरुवार की सुबह धुंध छाई रही। हवा में नमी का स्तर 92 फीसद रहने के कारण कनकनी महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री और अधिकतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भागलपुर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.1 डिग्री और अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री और अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.