Move to Jagran APP

कोहरे ने थामी ट्रेनों व फ्लाइट्स की रफ्तार, ठंड की चपेट में बिहार

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेन व विमान परिचालन प्रभावित हैं। बिहार में सर्दी लगतार बढ़ रही है। पटना के तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 08:37 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 10:32 PM (IST)
कोहरे ने थामी ट्रेनों व फ्लाइट्स की रफ्तार,  ठंड की चपेट में बिहार

पटना [जेएनएन]। उत्तर भारत सहित बिहार के विभिन्न भागों में लगातार दूसरे दिन जगह-जगह कोहरा छाया हुआ है। ठंड भी बढ़ रही है। इस बीच शुक्रवार शाम से शनिवार-रविवार की शाम तक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के कारण प्रीमियम ट्रेनों समेत लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिहार की फ्लाइट्स भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

loksabha election banner

इस बीच शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री से गिरकर 23 डिग्री पहुंच सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 9 दिसंबर तक तापमान 14 डिग्री तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान में 4 दिसंबर से औसत एक डिग्री रोजाना वृद्धि संभव है। जबकि 8 दिसंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। 9 दिसंबर से मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

कोहरे का कहर : पटना में विलंब से चल रहीं कई ट्रेनें, फ्लाइट्स भी रद

राजधानी व संपूर्ण क्रांति समेत आधा दर्जन ट्रेनें रद

ट्रेनें घंटों नहीं दिनों में लेट चलने लगी हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने के लिए रेलवे विलंब से चलने वाली प्रीमियम ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।

शनिवार को राजेन्द्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, तूफान व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया गया है। रविवार को दिल्ली से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस एवं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को भी रद करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे की ओर से अतिरिक्त रैक की व्यवस्था नहीं होने से ही यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई जिन्होंने तीन माह पूर्व इन ट्रेनों में आरक्षित टिकट ले रखा था। अचानक जब यात्रा करने की बारी आई तो ट्रेन को रद बताया जाने लगा।

भागलपुर के पास टूटे ट्रैक से गुजर गई डिब्रूगढ़ राजधानी, टला बड़ा हादसा

अभी नहीं मिलेगी राहत

रेलवे के वरीय अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों की लेटलतीफी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। सूबे सहित उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में कोहरे का कहर अभी थमने वाला नहीं है। दिसंबर और जनवरी में कोहरे का प्रभाव इन राज्यों में सामान्य बात है। इसे देखते हुए रेलवे कई अहम फैसले इस सप्ताह लेगा।

ट्रेनों की लेटलतीफी

- 12310 डाउन राजधानी : 22 घंटे लेट

- 12394 डाउन संपूर्ण क्रांति : 26 घंटे

- 12392 डाउन श्रमजीवी : 12 घंटे

- 12368 डाउन विक्रमशिला : 20 घंटे

- 12295 डाउन संघमित्रा : 3 घंटे

- 12506 अप नार्थ ईस्ट : 24 घंटे

- 12306 डाउन नार्थ ईस्ट : 20 घंटे

- 12424 गुवाहाटी राजधानी : 16 घंटे

- 12487 सीमांचल एक्सप्रेस : 6 घंटे

- 12402 डाउन मगध एक्सप्रेस : 12 घंटे

- 12401 अप मगध एक्सप्रेस : 11 घंटे

- 12303 अप पूर्वा एक्सप्रेस : 10 घंटे

- 12369 कुंभ एक्सप्रेस : 4 घंटे

- 13255 चंडीगढ़ एक्सप्रेस : 9 घंटे

- 14056 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस : 15 घंटे

- 12502 संपर्क क्रांति : 17 घंटे

- 13240 कोटा एक्सप्रेस : 22 घंटे

- 12356 अर्चना एक्सप्रेस : 57 घंटे

- 13008 तूफान एक्सप्रेस : 20 घंटे

- 15483 महानंदा एक्सप्रेस: 19 घंटे

- 11106 झांसी-बैरकपुर एक्सप्रेस : 8 घंटे

- 12309 अप राजधानी : रद

- 12393 अप संपूर्ण क्रांति : रद

विमान परिचालन भी प्रभावित

कोहरे के कारण विमानों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। शनिवार को दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु से आने वाले आधे से अधिक विमान विलंब से पटना पहुंचे। सबसे पहले दिल्ली से आने वाली गो एयर की फ्लाइट 12.29 बजे पहुंची, जबकि दूसरी फ्लाइट दिल्ली से आने वाली इंडिगो की थी। फ्लाइट्स में तीन घंटे तक का विलंब हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.