विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FACEBOOK LIVE पर तेजप्रताप ने कही ये बात, मीडिया को भी दे डाली नसीहत

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 23 Dec 2018 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 08:24 AM (IST)

तेजप्रताप यादव ने फेसबुक लाइव पर नीतीश कुमार के शासन के साथ मीडिया की भी जमकर खबर ली। उन्‍होंने क्‍या कहा, जानिए इस खबर में।

FACEBOOK LIVE पर तेजप्रताप ने कही ये बात, मीडिया को भी दे डाली नसीहत
FACEBOOK LIVE पर तेजप्रताप ने कही ये बात, मीडिया को भी दे डाली नसीहत

पटना [जेएनएन]। राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को 'फेसबुक लाइव' पर नीतीश सरकार के साथ मीडिया की भी जमकर खबर ली। उन्‍होंने मीडिया को भी नसीहत दे डाली। तेजप्रताप यादव ने बिहार के माहौल को लेकर राज्‍य सरकार पर जमकर हमला किया तथा कहा कि यहां जंगल राज है।

विदित हो कि तेजप्रताप यादव बीते दिनों पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक की अर्जी डालने के बाद करीब डेढ़ महीने तक मुख्‍यधारा की राजनीति से कटे रहे। इस बीच वे घर से दूर काशी-वृंदावन घूमते रहे। तलाक की पहली सुनवाई के लिए पटना लौटे भी तो घर नहीं गए। अब वे फिर से राजनीति में सक्रियता बढ़ाते दिख रहे हैं।

लालू प्रसाद के मार्गदर्शन में जीतेगा महागठबंधन

तेजप्रताप ने कहा कि उन्‍होंने पिता लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेकर राजनीति में फिर से कदम रखा है। वे भाई तेजस्‍वी के साथ मिलकर बिहार की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। कहा कि तीन राज्‍यों में राहुल गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस ने जीत हासिल की। इसी तरह बिहार में भी लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में महागठबंधन की जीत होगी।

मीडिया पर भी जमकर बरसे लालू के लाल

सोमवार को जनता दरबार लगाने के पहले तेजप्रताप यादव ने फेसबुक लाइव पर कहा कि वे लोगाें की समस्‍याओं को सुनने के लिए जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे ऐसा कर रहे हैं, लेकिन मीडिया के चंद लोग इसे अलग रंग दे रहे हैं। जनता दरबार को लेकर कह रहे कि दोनों भाइयों में दरार है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि ऐसा मीडिया के चंद संघ व भाजपा समर्थक लोग कर रहे हैं। उन्‍होंने चेतावनी दी कि वे ऐसे हथकंडे न अपनाएं।

तेजप्रताप यादव इतने पर ही नहीं रुके। उन्‍होंने कहा कि अगर जनता दरबार से ऐसे लोगों की फट रही तो फटे। आपके बहकावे में नहीं आना है। जलने वालों को और जलाना है। इसके बाद उन्‍होंने सोमवार को राजद कार्यालय में जनता दरबार लगाया।
पूछा: अभी क्‍यों नहीं दिख रहा जंगल राज?
उन्‍होंने कहा कि अभी ऐसे लोगों को जंगल राज नहीं दिख रहा है। निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज हो रहे हैं। लूट, बलात्‍कार हो रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। चारो तरफ हाहाकार मचा है। बिहार में शराब बंद है, लेकिन इसकी होम डिलेवरी हो रही है। प्रशासन के लोग भी इसमें मदद कर रहे हैं।
केवल बोलने से नहीं आएगा सुशासन
तेजप्रताप यादव ने कहा कि पूरे बिहार में डंवाडोल की स्थिति है। सुशासन में लूट, हत्‍याा, बलात्‍कार व अपहरण हो रहे हैं। घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। सुशासन की सरकार है, यह केवल बोलने से नहीं हेागा। ऐसा लोगों को दिखना भी चाहिए।