पार्टी में असंतोष पर तेजस्वी का हस्तक्षेप, लालू के वफादारों को साथ ले बनाएंगे टीम
राजद ने भी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों की रफ्तार बढ़ दी है। संगठनात्मक चुनाव के बाद संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी जिसमें लालू के वफादार शामिल हैं।
पटना [राज्य ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में राजद ने भी रफ्तार बढ़ा दी है। संगठनात्मक चुनाव के बाद भी 10 महीने से लटके आ रहे प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा दो-तीन दिनों में कर दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने अपने स्तर से कवायद कर ली है। सिर्फ शीर्ष स्तर की सहमति का इंतजार है। प्रस्तावित टीम में चार-पांच लोगों को छोड़कर सारे लालू प्रसाद के पुराने वफादार ही शामिल हैं।
राजद के संविधान के मुताबिक प्रदेश कमेटी में नौ उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 25 सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं 14 प्रवक्ता की जगह है। प्रकोष्ठों के अध्यक्ष के लिए 27 और कार्यसमिति में 68 की जगह है।
लालू ने 10वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही हफ्ते भर में अपनी टीम का गठन कर लिया था, किंतु प्रदेश में दावेदारों की भीड़ के कारण पूर्वे को दिक्कत आ रही थी। निचले स्तर से जब आक्रोश भड़कने लगा तो तेजस्वी को हस्तक्षेप करना पड़ा। तेज प्रताप के कोटे से राजेंद्र पासवान को पहले ही महासचिव बनाया जा चुका है।
भोला यादव के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद उनकी जगह विधायक ईज्या यादव के पति अशोक यादव एवं अति पिछड़ा वर्ग से मदन शर्मा को जगह दी है। मदन अभी दस्तकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। निर्भय अंबेडकर को सचिव बनाया जा सकता है।
पूर्वे की प्रस्तावित टीम
उपाध्यक्ष
अशोक कुमार सिंह, तनवीर हसन, सूर्यदेव राय, विनोद कुमार यादवेंदु, रामजी मांझी, विजेंद्र प्रसाद यादव, रामनारायण मंडल, सिपाही लाल महतो, शोभा प्रकाश कुशवाहा
प्रधान महासचिव
आलोक कुमार मेहता
कोषाध्यक्ष
राकेश कुमार रंजन
महासचिव
फैयाज आलम कमाल, अशोक यादव, प्रेम कुमार गुप्ता, संजय यादव, राजेश पाल, बल्ली यादव, छेदी लाल राम, नंदू यादव, देवकिशुन ठाकुर, खालिद, कुमार राहुल सिंह, संजीव राय, राजेंद्र पासवान, मनोज शर्मा, अमरदीप कुमार सिंह।
सचिव
मो. उस्मान गनी, गुलाम रब्बानी, लोरिक यादव, सावन गुप्ता, श्रीनाथ यादव, संजीव कुमार मिश्रा, उमर शैफुल्लाह, अकलू राम, अब्दुस सलाम बेग, मनोज कुमार सिंह, प्रभावती मांझी, सीता शरण बिंद, सतीश कुमार पटेल, कृष्णबल्लभ यादव, कुलानंद सिन्हा, प्रमोद राम, जय शंकर यादव, रामजी पासवान, रामबाबू चौपाल, पूनम देवी, राबिया खातून, राजा चौधरी, हरेराम महतो, अनिल कुशवाहा।