Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी यादव की जान को खतरा, राबड़ी देवी बोलीं- 4 बार हो चुकी है मारने की कोशिश

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 12:15 PM (IST)

    बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को कार्यवाही स्थगित होने के बाद राबड़ी देवी अपने दल के सभी विधान पार्षदों के साथ बाहर आईं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा अपने बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान राबड़ी ने तेजस्वी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

    Hero Image
    राबड़ी देवी ने कहा तेजस्वी की जान को खतरा

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हुए हंगामे के बाद अब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाए हैं कि उनके पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर चार बार जानलेवा हमला हो चुका है।

    राबड़ी ने भाजपा-जदयू पर लगाए आरोप

    विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी ने भाजपा-जदयू पर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा-जदयू से तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी को जान से मारने की कोशिश की जा रही है।

    उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी पर अब तक चार बार जानलेवा हमला हो चुका है। उन्होंने दोनों दलों के लिए अपशब्द भी इस्तेमाल किए।

    जनता से वोट का अधिकार छीनने की कोशिश: राबड़ी

    साथ ही राबड़ी देवी ने इसके साथ आरोप भी लगाया कि बिहार सरकार और चुनाव आयोग राज्य के चार करोड़ जनता से उनके वोट का अधिकार छीनने की साजिश कर रही है।

    उन्होंने कहा कि बिहार के चार करोड़ लोग दूसरे राज्यों में रहने को मजबूर है, क्योंकि यहां उनके लिए काम-धंधा नहीं है। इन तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है।

    72 हजार करोड़ का घोटाला हुआ: पूर्व मुख्यमंत्री

    उन्होंने महालेखाकार की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि 72 हजार करोड़ से अधिक राशि का घोटाला हुआ है। केंद्र में जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है, इस देश में घोटाला ही घोटाला हो रहा है।

    राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री पर देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेचने के आरोप भी लगाए। मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

    नीतीश कुमार पर कसा तंज

    राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के लोग सदन में मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं।

    इसके बाद राबड़ी ने सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला किया और कहा कि वो तो खुद बोरिंग रोड पर लड़कियों को छेड़ता था।

    हम गाली देने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन बीजेपी के लोग सदन में परिवार को गाली दे रहे हैं। साथ ही कहा कि सत्ता पक्ष के लोग चाहते ही नहीं है कि सदन की कार्यवाही चले।

    'बिहार से बाहर गए 4 करोड़ लोगों का क्या?'

    बता दें कि बिहार में SIR के मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि हम निश्चित रूप से विरोध करेंगे, क्योंकि यह बिहार के लोगों के बारे में है।

    उन 4 करोड़ लोगों का क्या, जो राज्य से बाहर चले गए हैं? हम 5 दिनों से विधानसभा को घेरे हुए हैं। राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए।

    तेजस्वी यादव को मारने के 4 प्रयास किए गए और उनकी जान को खतरा है। भाजपा और जेडी(यू) साजिश कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी के सामने RJD में किसी की औकात नहीं', लालू यादव के करीबी का बयान; तेजप्रताप को घेरा

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: चिराग पासवान के घर में लगी 'आग', LJPR के 38 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा