विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, दो वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Published: Sun, 03 Aug 2025 05:22 PM (IST)

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस। (जागरण)
तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस। (जागरण)

एजेंसी, दिल्ली/पटना। आरजेडी (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। उन्होंने दावा किया था है कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

तेजस्वी के अनुसार उन्होंने जो EPIC नंबर (RAB2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्डस में नहीं है। इस को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी करते हुए EPIC नंबर RAB2916120 का विवरण मांगा है ताकि इसकी जांच की जा सके।

चुनाव आयोग ने रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से उस मतदाता पहचान पत्र को जांच के लिए सौंपने को कहा है जिसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वह उनके पास है, जबकि वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया था।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने शनिवार को मतदाता पहचान पत्र संख्या जारी किया था, जिसमें दावा किया गया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट में मतदाता सूची में उनका नाम गायब है। उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे द्वारा सार्वजनिक करने के बाद उनके मतदाता पहचान पत्र संख्या को बदला गया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में पटना सदर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट-सह-दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि हमारी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि 2 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने जिस मतदाता पहचान पत्र संख्या का उल्लेख किया था, वह आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई थी। इसलिए आपसे अनुरोध है कि विस्तृत जांच के लिए मूल मतदाता पहचान पत्र सौंप दें।

डीएम ने दावे का किया खंडन

इसके बाद राजद नेता ने आरोप लगाया कि उनका मतदाता पहचान पत्र संख्या बदली गई है, लेकिन जिला मजिस्ट्रेट त्यागराज एस एम ने इस दावे का खंडन किया।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मतदाता सूची में जो ईपीआईसी नंबर है, वही माननीय विपक्ष के नेता ने 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने हलफनामे में जमा किया था। अगर उनके पास किसी और नंबर वाला कोई और ईपीआईसी कार्ड है, तो यह जांच का विषय है।

तेजस्वी के खिलाफ दर्ज हो मामला

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनडीए के प्रवक्ता अजय आलोक (भाजपा), नीरज कुमार (जदयू) और राजेश भट्ट (लोक जनशक्ति पार्टी, रामविलास) समेत अन्य ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर दो ईपीआईसी कार्ड रखने के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए, जिसकी अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: क्या उन्होंने शपथ लेकर झूठ बोला था? तेजस्वी के बदले EPIC नंबर पर संबित पात्रा का तंज