विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई कांड पर तेजस्‍वी यादव ने खोला मोर्चा, PM मोदी पर भी निशाना; बोले- बिहार में अराजक स्थिति

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:48 PM (IST)

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के वीडियो पर बिहार की सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव ने इस ...और पढ़ें

जमुई की घटना पर भड़के तेजस्‍वी यादव। फाइल

जमुई की घटना पर भड़के तेजस्‍वी यादव। फाइल

HighLights

  1. जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया।

  2. तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

  3. प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर भी तेजस्वी ने साधा निशाना।

राज्य ब्यूरो, पटना। जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सड़क पर कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। 

बिहार से दिल्‍ली तक विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर घटना से संबंधित वीडियो के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान का वीडियो साझा करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

'बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है'

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। उनके अनुसार, छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति बन गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी दिनदहाड़े स्कूल, कॉलेज और घरों तक में अपराध कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। 

कहा क‍ि महिलाओं को 10 हजार नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख और देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है।

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

राजद नेता ने मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के हटने और बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादों के बीच बिहार का खजाना खाली किया जा रहा है।

तेजस्वी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर बिहार की जिम्मेदारी अनुभवहीन हाथों में सौंपने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने अपने बयान में बिहार की मौजूदा स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़ें- जमुई की घटना पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा; RJD ने पूछे तीखे सवाल

यह भी पढ़ें- जमुई में युवती से छेड़खानी मामले पर महिला आयोग सख्त, अध्‍यक्ष ने कहा- दोषी कोई भी हो, बख्‍शे नहीं जाएंगे