विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई की घटना पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा; RJD ने पूछे तीखे सवाल

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:32 PM (IST)

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक रंग ले चुका है।

जमुई की घटना पर रोह‍िणी आचार्य ने सरकार को घेरा।

जमुई की घटना पर रोह‍िणी आचार्य ने सरकार को घेरा।

HighLights

  1. जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आया।

  2. पुलिस ने सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया।

  3. राजद ने कानून-व्यवस्था पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की।

डिजिटल डेस्क, पटना/जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

19 सितंबर की घटना से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अपराध‍ियों के मन में कानून का भय नहीं 

घटना को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो साझा करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।

रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह बेहद कमजोर प्रशास‍न‍िक व्‍यवस्‍था और पुल‍िसिंग को उजागर करती है। 

सरेराह, बीच सड़क पर छेड़खानी, खींचातानी, हैवानियत और दरिंदगी की कोशिश यह साबित करती है कि बिहार में अपराधियों के दिल से कानून और पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

सरकार चलाने वालों के लिए चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली बात है कि उनके सुशासन और बेटी बचाओ के वादों और नारों के बीच राज्य में बहन - बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित हैं।

राजद ने पूछा- बेटियां कैसे रहेंगी सुरक्षित?

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने राज्य सरकार से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल किया।

शक्ति सिंह यादव ने सरकार के उन दावों का भी जिक्र किया, जिनमें महिलाओं के देर रात तक सुरक्षित बाहर निकलने की बात कही जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि दिनदहाड़े ही इस तरह की घटना हो रही है तो परिवार अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर कैसे आश्वस्त रहें।

यह भी पढ़ें- 'पीड़ितों ने नहीं कराई थी FIR, प्रशासन के एक्शन से संतुष्ट'; जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ पर बोलीं MLA श्रेयसी

यह भी पढ़ें- जमुई में युवती से छेड़खानी मामले पर महिला आयोग सख्त, अध्‍यक्ष ने कहा- दोषी कोई भी हो, बख्‍शे नहीं जाएंगे