'पीड़ितों ने नहीं कराई थी FIR; प्रशासन के एक्शन से संतुष्ट', जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ पर बोलीं MLA श्रेयसी
जमुई में नाबालिग जोड़े के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता के वायरल वीडियो पर विधायक श्रेयसी सिंह ने बयान दिया है।
HighLights
जमुई में नाबालिग जोड़े से छेड़छाड़ पर विधायक श्रेयसी सिंह का बयान।
प्रशासन ने वायरल वीडियो के आधार पर FIR दर्ज कर 3 को पकड़ा।
MLA श्रेयसी सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।
डिजिटल डेस्क, जमुई। जमुई में हुई शर्मनाक घटना से पूरे देश में गुस्सा है। नाबालिग कपल के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद जनता से लेकर नेता तक ने इसकी निंदा की है।
अब इस मामले में स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान भी सामने आया है। विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि जमुई में हुई घटना निश्चित रूप से समाज को शर्मसार करने वाली है। यह घटना 19 तारीख की शाम को हुई थी। पीड़ितों की तरफ से इसकी FIR दर्ज नहीं कराई गई थी।
प्रशासन ने सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो (Jamui Viral Video का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की और तुरंत कार्रवाई की जा रही है। अब तक 3 लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है।
श्रेयसी सिंह ने बताया कि उन्होंने जमुई प्रशासन को निर्देश दिया है कि सभी आरोपियों का टावर लोकशन से पता लगाकर गिरफ्तारी करे। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और चाहती हैं कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई हो।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 19 सितंबर की शाम नाबालिग स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में 6 मनचलों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अश्लीलता और अभद्रता की।
आरोपितों ने दोनों बच्चों के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि नाबालिग छात्रा के साथ ‘बैड टच’ कर उसकी गरिमा को तार-तार कर दिया।
इस दौरान छात्रा हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन मनचले अपनी दरिंदगी पर ऊतारू रहे। उन्होंने छात्र के साथ मारपीट भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ पर पुलिस का एक्शन: पीड़ितों के बयान पर FIR दर्ज, अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- बिहार में छात्रा से बैड टच पर बढ़ा सियासी पारा! राहुल गांधी का सरकार से सवाल- दो दिनों तक पुलिस क्या कर रही थी?
