AK-47 से गोलीकांड पर तेजस्वी का सवाल: आदेश किसने दिया? 19 अगस्त को राजभवन मार्च का एलान
तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोलीबारी पर सरकार से सवाल किया कि आदेश किसने दिया और ...और पढ़ें
HighLights
AK-47 गोलीबारी पर तेजस्वी ने सरकार से पूछा आदेश किसने दिया।
सीवान एसपी को निलंबित करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
छात्रों के साथ 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान किया।
राज्य ब्यूरो, पटना। तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 से फायरिंग का आरोप लगाते हुए सरकार से पूछा कि आखिर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। उन्होंने पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
सिपाही पर कार्रवाई से नहीं सुलझेगा मामला, एसपी पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई? तेजस्वी ने सीवान के एसपी को निलंबित करने की मांग की।
उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपी जवान के पास आधुनिक हथियार कैसे पहुंचा और उसे हथियार जारी करने का आदेश किसने दिया।
हथियार से लेकर कारतूस तक… अब खुलेगी पूरी ‘कमांड चेन’?
नेता प्रतिपक्ष ने हथियार की यूनिट, शस्त्रागार और कारतूसों का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के दौरान एके-47 के इस्तेमाल की अनुमति देने वाले अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
तेजस्वी ने केंद्र-राज्य के दावों को आमने-सामने ला दिया
तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शपथपत्र में गोली चलने की बात स्वीकार की गई है, जबकि केंद्र की ओर से अलग दावा किया गया।
तेजस्वी के निशाने पर पूरी सरकार
उन्होंने बिहार में पेपर लीक, बेरोजगारी और पलायन को लेकर सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।
19 अगस्त को राजभवन मार्च
तेजस्वी ने दावा किया कि आंदोलन को दबाने के लिए छात्र नेताओं की गिरफ्तारी कराई जा रही है। उन्होंने छात्रों और आम लोगों से 19 अगस्त के राजभवन मार्च में शामिल होने की अपील की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सीधे धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी
संवाददाता सम्मेलन के बाद तेजस्वी यादव गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने आरई-4 अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग सरकार से की।
यह भी पढ़ें- फायरिंग से लेकर गोलियों के हिसाब तक, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से पूछे 15 सवाल
