बिहार को खोखला कर रहा 'दशानन', खत्म करने का लें संकल्प; विजयादशमी पर तेजस्वी यादव की अपील
तेजस्वी यादव ने विजयादशमी पर बिहार की समस्याओं को 'दशानन' बताया, जिसमें बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी और भ्रष्टाचार शामिल हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
HighLights
तेजस्वी ने बिहार की समस्याओं को 'दशानन' बताया।
बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी, भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे हैं।
लोगों से इन बुराइयों के दहन का संकल्प लेने की अपील।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के लिए नए दशानन की पहचान की है।
उन्होंने विजयादशमी के दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दशानन के दस सिरों का परिचय दिया है। तेजस्वी के मुताबिक, बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी, पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, बाढ़, सुखाड़ और कुशासन ही रावण के दस सिर हैं, जो बिहार को अंदर से खाेखला कर रहे हैं।
तेजस्वी ने लिखा कि प्रति व्यक्ति आय में बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य बना हुआ है। अच्छे स्कूल, सड़क, अस्पताल इत्यादि जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी बिहार का एक बहुत बड़ा वर्ग वंचित है।
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग 4 करोड़ बिहारवासी हर साल काम के अभाव में पलायन करते हैं। भरपूर पोषण और संतुलित आहार की कमी से देश भर में बिहार की माताओं, बहन-बेटियों में खून की सबसे अधिक कमी है तथा सबसे अधिक बच्चे बौनेपन के शिकार हैं।
दशानन को हटाने का लें संकल्प
नेता प्रतिपक्ष ने कहा पिछले कुछ दिनों में सड़कों पर बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी और कानून व्यवस्था का जनाजा तो पूरे देश ने देखा। भरपूर पोषण और संतुलित आहार की कमी से देश भर में हमारे बिहार की माताओं, बहन-बेटियों में खून की सबसे अधिक कमी है तथा सबसे अधिक बच्चे बौनेपन के शिकार हैं। पिछले कुछ दिनों में सड़कों पर बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी और कानून व्यवस्था का जनाजा तो पूरे देश ने देखा।
तेजस्वी ने लाेगों से अपील की कि वे इस दशहरा बिहार से बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी, पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, बाढ़, सुखाड़ और कुशासन रूपी दशानन के दहन का संकल्प लें।
पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई एवं कार्रवाई वाली एक सुदृढ़ व्यवस्था की नींव रखें, जिसमें हर हाथ को काम मिलने की गारंटी हो।
यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षा मंत्री का एलान: बाबुओं का स्टेट लेवल पर होगा ट्रांसफर, 7वें वेतनमान पर फैसला जल्द
