विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav: BJP के यादव सम्मेलन पर तेजस्वी यादव ने सधे अंदाज में दिया जवाब, बोले- इसमें समस्या क्या है?

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 16 Nov 2023 01:05 PM (IST)

Tejashwi Yadav भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल में आयोजित यादव सम्मेलन को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव ने भाजपा के यादव सम्मेलन को लेकर दिया जवाब (जागरण)
तेजस्वी यादव ने भाजपा के यादव सम्मेलन को लेकर दिया जवाब (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के यादव सम्मेलन को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने बयान दिया है। दरअसल, मीडिया ने जब उनसे पूछा कि भाजपा ने यादवों को अपने पाले में करने के लिए यादव सम्मेलन का आयोजन किया तब इसपर तेजस्वी यादव ने भी बहुत ही सधे हुए अंदाज में जवाब दिया।

क्या कहा तेजस्वी यादव ने?

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि उन्हें ऐसा करने दीजिए। इसमें समस्या ही क्या है? क्या किसी को इसके लिए अनुमति नहीं है? यह लोकतंत्र है, लोग जो चाहें कर सकते हैं। वे हर संभव प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए हमारी शुभकामनाएं हैं।

भाजपा ने गोवर्धन पूजा पर किया था यदुवंशियों के सम्मेलन का आयोजन

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने गोवर्द्धन पूजा के मौके पर यादवों का सम्मेलन आयोजित किया था जो अभी तक उसके धुर विरोधी राजद का आधार वोटर है। भाजपा ने दावा किया था कि 21 हजार से अधिक यदुवंशियों को को भगवा झंडा थमाया गया।

वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया है कि यदुवंशियों के साथ आ जाने से इस बार बिहार की सभी 40 सीटें झोली में आनी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तेवर और राजद के रुख-रवैया से भाजपा के लिए बिहार विजय की संभावना और बलवती हो गई है।

भाजपा के यादव नेताओं में शक्ति प्रदर्शन की होड़

थोड़ा-बहुत ही सही, लेकिन भाजपा के यादव नेता, यादवों को अपने पाले में करना चाह रहे हैं। इसे सफल कर दिखाने वाले का पार्टी में कद-पद बढ़ सकता है। भाजपा में यादव समाज के एक केंद्रीय मंत्री के साथ दो सांसद,आठ विधायक एवं दो विधान पार्षदों के साथ ही समाज के भामाशाहों में से एक दीपक यादव ने समागम को ऐतिहासिक करार दिया।

यह भी पढ़ें

BPSC Teacher Update: बीपीएससी पर झूठा आरोप लगाने वालों संभल जाओ वरना...चेयरमैन अतुल प्रसाद ने दी कड़ी चेतावनी

Bihar News: बिहार में कब से प्रभावी हो जाएगा नया आरक्षण? अगली नियुक्तियों में कैसे मिलेगा फायदा