नीतीश के मंत्रियों के मन में लड्डू फूट रहे...; केरल से लौटे तेजस्वी का तंज, क्यों बोले-हिंदुस्तान में पहली बार ऐसा?
केरल में चुनाव प्रचार से लौटे तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछे तीखे सवाल। फाइल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। केरल में सत्ताधारी एलडीएफ के समर्थन में चुनाव प्रचार कर लौटे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के संभावित जाने की चर्चा से भाजपा नेताओं के मन में “लड्डू फूट रहे हैं”।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सभी लोग “टीटीएम (ताबड़तोड़ तेल मालिश)” में लगे हैं, लेकिन जनता ने अब तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगाई है।
सुरक्षा पत्र और इस्तीफे पर भी सवाल
झारखंड रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में शायद ही ऐसा कहीं देखा गया हो कि इस्तीफा हुआ नहीं, लेकिन अधिकारी पहले ही मान लें।
उन्होंने कहा कि संबंधित पत्र भले कुछ दिन पहले आया हो, लेकिन भाजपा के लोग चुनाव के समय से ही मान बैठे थे कि नीतीश अब नहीं लौटेंगे।
सरकार की नीतियों पर हमला
राज्य की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा:
- शराबबंदी की हालत सबके सामने है
- सरकार के लोग ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं
- काम की बजाय विपक्ष को कोसना ही इनका काम है
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद सरकार में घमंड बढ़ गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आता।
रोजगार, महंगाई और शिक्षा पर घेरा
तेजस्वी यादव ने सरकार से कई सवाल पूछे:
- महिलाओं को 2 लाख रुपये देने का वादा कहां गया?
- बिजली दर बढ़ाकर जनता को धोखा क्यों दिया गया?
- नौकरियों की बहाली क्यों नहीं हो रही?
- परीक्षाओं की तिथि बार-बार क्यों बदली जा रही है?
उन्होंने कहा कि सरकार “पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई” जैसे बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल है।
महिलाओं के आरक्षण पर सुझाव
महिलाओं के आरक्षण पर उन्होंने कहा कि 50% आरक्षण दिया जाए, लेकिन उसमें भी आरक्षण लागू हो ताकि आदिवासी और दलित वर्ग की महिलाओं को पर्याप्त अवसर मिल सके।
🌴 केरल दौरे का अनुभव
केरल में चुनाव प्रचार के अपने अनुभव साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां माहौल एलडीएफ के पक्ष में है और लगातार तीसरी बार उनकी सरकार बनती दिख रही है।
