विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की बात, दोषियों को सजा दिलाने का दिया भरोसा

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:08 PM (IST)

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरा में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर ...और पढ़ें

द‍िवंगत अधिकारी के बेटे से बात करते तेजस्‍वी यादव।

द‍िवंगत अधिकारी के बेटे से बात करते तेजस्‍वी यादव।

HighLights

  1. तेजस्वी यादव ने रामकुमार सिंह के परिवार से वीडियो कॉल पर बात की।

  2. उन्होंने दोषियों को जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

  3. 15 अक्टूबर को आरा में सेवानिवृत्त अधिकारी की हत्या हुई थी।

जागरण संवाददाता, आरा। सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी सह क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह हत्याकांड को लेकर व‍िपक्ष हमलावर है। 

राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने वीडियो काॅल के माध्यम से परिवार का हाल जाना और घटना की जानकारी ली।

दिवंगत अधिकारी के पुत्र को द‍िया न्‍याय का भरोसा

साथ ही दोषियों को जल्द सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश और राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के माध्यम से यह बातचीत हुई।

तेजस्वी यादव ने दिवंगत रामकुमार सिंह के पुत्र राकेश सिंह से हत्याकांड की जानकारी लेते हुए परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

इस अवसर पर कमलेश सिंह, राणा सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रिंस ठाकुर, अनिल यादव और चंदन प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

15 अक्‍टूबर सुबह की गई थी हत्‍या 

बता दें कि 15 अक्टूबर की सुबह नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला में सेवानिवृत्त कस्टम अफसर रामकुमार सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक के पुत्र अमित उर्फ गोल्डी ने 14 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई है ‌। अभी तक पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जबकि,एक मुख्य आरोपित चंदन सिंह समेत दो को पश्चिम बंगाल के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर स‍ियासी बयानबाजी भी तेज है।  

यह भी पढ़ें- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरा कस्टम अफसर हत्याकांड की पटकथा, कॉलेज गेट पर रेकी के बाद शूटआउट