विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Tejashwi Yadav भी मानते हैं कि लालू-राबड़ी के...', पूर्व डिप्टी CM के दावों पर अब इस नेता ने कसा तंज

Published: Fri, 03 May 2024 07:28 PM (IST)

Bihar Politics बिहार नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव के दावों पर राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने कसा तंज।
तेजस्वी यादव के दावों पर राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने कसा तंज।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने शुक्रवार को जारी बयान में राजद पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा कि राजद के थीम सॉन्ग और नारे '17 साल बनाम 17 महीने ' से स्पष्ट हो गया है कि तेजस्वी भी मानते हैं कि उनके माता-पिता यानी लालू-राबड़ी का 15 वर्षीय शासनकाल बिहार का अंधकार काल था। 15 वर्ष के राजद शासन की उपलब्धि शून्य है।

डॉ. सिंह ने कहा कि अगर तेजस्वी ऐसा नहीं मानते तो उनका नारा होता '17 साल बनाम 15 साल ' और वे अपने माता-पिता के 15 वर्षों की भी उपलब्धियां गिना रहे होते।

डॉ. भीम सिंह ने कहा कि 2005 के बाद राजद तीन बार में कुल 55 महीने नीतीश की सरकारों में शामिल रहा है। पहली बार 18 महीने बाहर से और 2 बार तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर, लेकिन तेजस्वी सिर्फ 17 महीनों की बात कर रहे हैं।

डॉ. सिंह ने कह कि तेजस्वी न 15 वर्षों की बात कर रहे हैं, न 55 महीनों की और अपने उप मुख्यमंत्रित्व के कुल 37 महीनो की। वे चर्चा कर रहे हैं तो मात्र 17 महीने की। इसका सीधा अर्थ यह है कि वे स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने अपने प्रथम उप मुख्यमंत्रित्व के 20 महीनों में कोई काम नहीं किया था।

कांग्रेस-राजद के साथ मिलकर बिहार को बर्बाद किया : रणबीर नंदन

पूर्व विधान पार्षद रणबीर नंदन ने शुक्रवार को कांग्रेस एवं राजद को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत का भविष्य अंधेरे में डुबोया है। जबकि बिहार में राजद और कांग्रेस ने मिलकर बिहारियों को डेढ़ दशक पीछे धकेल दिया।

नंदन ने भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस का दावा है कि एम्स की स्थापना पंडित नेहरु ने की। सही बात है। लेकिन आजादी के बाद पंडित नेहरु को एम्स के लिए सोचने में 9 साल का वक्त लगा।

इसके बाद कांग्रेस की सरकारें बनती रहीं, लेकिन एम्स की स्थापना पूरे देश में हो सकती है, यह किसी कांग्रेस सरकार की समझ में नहीं आया। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल एवं सुनील सेवक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Chirag Paswan के नामांकन में चोर-उचक्कों का आतंक! इतनों के गले से उड़ाई सोने की चेन, पॉकेट पर भी साफ किया हाथ

Bihar Politics: एक ही तारीख को नामांकन करेंगे बक्सर से BJP-RJD के कैंडिडेट, इस खास तिथि का कर रहे इंतजार