विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेजस्वी ने एक-एक कर गिनाए NDA के 7 मामले, मैथिली ठाकुर और LJP विधायकों का भी लिया नाम

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:07 PM (IST)

राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए विधायकों पर हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार और सरकारी जमीन पर कब्जे जैसे गंभीर ...और पढ़ें

तेजस्‍वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला। फाइल

तेजस्‍वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला। फाइल

HighLights

  1. तेजस्वी ने एनडीए विधायकों पर हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

  2. दरभंगा में भाजपा विधायक पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप।

  3. लोजपा-रामविलास विधायकों पर हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जाने के आरोप।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए विधायकों पर हत्या-डकैती, भ्रष्टाचार-व्यभिचार और सरकारी भूमि पर कब्जा आदि के आरोप लगाए गए हैं।

शुक्रवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले विधायकों-नेताओं को सरकार से संरक्षण मिल रहा है। इसी के साथ अपने आरोप की पुष्टि में तेजस्वी ने कुछ उदाहरण भी दिए।

कहा कि जब ... प्रवृत्ति के ... का संरक्षण प्राप्त हो तब उनके विधायक और मंत्रियों का अपराध करने का मनोबल दोगुना हो जाता है।

और वो आम नागरिकों के साथ सरकारी जमीन कब्जाने, सरकारी अधिकारियों का मर्डर कराने, भ्रष्टाचार एवं व्यभिचार के अलावा रंगदारी, लूट और डकैती का काम और अधिक तीव्र गति से शुरू कर दिया है।

एनडीए के व‍िधायक लूट रहे जनता को 

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं। एनडीए के विधायक ही अब जनता को लूट रहे है। भ्रष्टाचार और अपराध सभी सीमाएं तोड़ चुका है।

विगत दिनों में एनडीए विधायकों द्वारा किए जा रहे जुर्म और अनैतिक कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का क्या कहना है?

उदाहरण के साथ तेजस्‍वी ने लगाए आरोप

  • 1. भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर ने दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड की कई सौ करोड़ की सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जा किया। प्रशासन ने भी इस कब्जे की सत्यता की पुष्टि की है। बताइए भला, गर्भ में कथित जंगलराज देखने वाली विधायक अब मंगलराज में भजन गाकर सरकारी एवं ग्रामीणों की जमीन कब्जा रही हैं।
  • 2. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खासमखास प्रतिनिधि और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी दरभंगा के पूर्व भाजपा नगर/मंडल महामंत्री विशाल महासेठ ने अपने हथियारबंद गैंग के साथ दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर लगभग 𝟔𝟐 किलोग्राम चांदी और नकदी लूट ली।  
  • 3. बिहार में आरएसएस से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 𝟒𝟒,𝟎𝟎𝟎 जिंदा कारतूस पकड़े गए है। बताया जाता है कि इस तस्करी गैंग ने कई टन बम-गोला-बारूद की भी तस्करी की है।
  • 4. बेलसंड से चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास के विधायक ने मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिलों में कई सौ करोड़ों की जमीन कब्जाई। पुलिस का ही कहना है कि ये 𝟓𝟎 गुर्गों की गैंग है जो रंगदारी और गरीबों की जमीन कब्जाने का काम करती है।
  • 5. लोजपा-रामविलास के ही एक विधायक का नाम रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी(ईओ) की हत्या में आया। सरकारी अधिकारी की पत्नी के अनुसार कमीशन नहीं देने पर लोजपा-रामविलास के विधायक ने उनके पति की हत्या करवाई।
  • 6. भागलपुर में लोजपा-रामविलास के ही एक विधायक ने 𝟏𝟎 राउंड फायरिंग कर जमीन कब्जाई।
  • 7. बिहार सरकार के एक मंत्री पर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन के मामले का खुलासा एनडीए सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को दर्शाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।