विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: क्या तेजस्वी ने नया घोटाला किया? JDU नेता के आरोप से सियासी भूचाल; RJD की बढ़ाई टेंशन

Published: Tue, 22 Oct 2024 10:34 AM (IST)

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नीरज कुमार ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव और जेडीयू नेता नीरज कुमार (जागरण)
तेजस्वी यादव और जेडीयू नेता नीरज कुमार (जागरण)

HighLights

  1. तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने लगाया नए घोटाले का आरोप
  2. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कई गंभीर आरोप लगाए

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने आय घोटाला किया है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया के फॉर्मूला का वह जवाब दें। जदयू प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। संवाददाता सम्मेलन में जदयू प्रवक्ता डा. निहोरा प्रसाद यादव तथा अरविंद निषाद भी मौजूद थे।

तेजस्वी ने वेतन घोटाला किया: नीरज सिंह

नीरज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव का नया घोटाला उनके वेतन से संबंधित है। जब वह पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र थे तब उनकी आय अधिक थी पर जब वह उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बने तो उनकी आय घट गई। रोचक बात यह है कि वह अपनी सालाना आमदनी से ज्यादा लोगों को ऋण देते हैं।

तेजस्वी की आमदनी अठन्नी-खर्चा रुपैया: नीरज सिंह

नीरज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव की आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया है। तेजस्वी यादव के हलफनामे के आधार पर वह यह बात कह रहे। वर्ष 2015 में शपथ पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनकी वार्षिक आय 5.8 लाख रुपए है जबकि 2015 में ही उन्होंने अलग-अलग लोगों को 1.13 करोड़ रुपए का ऋण दिया।

नीरज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पांच वर्ष का आय जब 89 लाख, 75 हजार रुपए ही था तो फिर उन्होंने 4.10 करोड़ रुपए का ऋण कहां से दे दिया? आय से अधिक 3.20 करोड़ , 24 हजार रुपए का ऋण देने के लिए उन्हें कहां से पैसा आया?

जदयू कार्यकर्ता समागम की तिथि में बदलाव

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के बेगूसराय कार्यक्रम की तिथि बदल दी गई है। जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने बताया कि पूर्व में 28-29 अक्टूबर को बेगूसराय में होने वाले कार्यकर्ता समागम एवं प्रबुद्धजन-युवा संवाद कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। अब कार्यकर्ता समागम 28 के बदले 26 को तथा प्रबुद्धजन-युवा संवाद कार्यक्रम 29 के बदले 27 अक्टूबर को होगा। यह दानों कार्यक्रम सदर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी कंकौल में निर्धारित है।

बैठक में कई नेता रहे मौजूद

बैठक को विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल, पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, विकास कुशवाहा, राजीव कुमार कुशवाहा, गुलाब चौधरी, मुखिया राजेश कुमार, बबिता देवी, रंजू देवी आदि ने संबोधित किया।वीरपुर : वीरपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने की।

प्रखंड अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। जदयू नेता राम सुंदर सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास का कार्य कर रहे हैं। बैठक को प्रखंड उपाध्यक्ष अरविंद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू पासवान, कौशल राय, फूलचंद यादव, राजकुमार राय, नाथो दास, वंशी साह, हरेराम राय आदि ने संबोधित किया।

ये भी पढ़ें

Mukhyamantri Udyami Yojana: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 340 लोगों को नोटिस, सरकार के साथ कर रहे थे चालाकी

Gairmajarua Jamin Bihar: गैर मजरूआ जमीन को खाली करने के लिए CO ने लगाया गजब का उपाय, 1 घंटे के अंदर करवा दिया खाली