विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav Marriage: दिल्‍ली में मिले थे दिल, दिल्‍ली में ही लिए सात फेरे; जानिए दुल्‍हन संग कब बिहार आ रहे तेजस्‍वी

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Thu, 09 Dec 2021 06:57 AM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 12:57 PM (IST)

Tejashwi Yadav Marriage दिल्ली में रिचेल से संपन्‍न हुआ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव का विवाह। लालू प्रसाद ...और पढ़ें

आज दूल्‍हा बनेंगे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव। हो गई सगाई।
आज दूल्‍हा बनेंगे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव। हो गई सगाई।

पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। Tejashwi Weds Rajshri: बिहार के नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दूल्‍हा बने हैं। उन्हें उनका बचपन का प्यार मिल गया है। दिल्ली में बड़ी बहन मीसा भारती के फार्म हाउस में उनकी शादी हो चुकी है। इसके साथ ही दुल्‍हन को लेकर सस्‍पेंस भी खत्‍म हो चुका है। लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्‍वी यादव की शादी दिल्‍ली के फ्रेंड्स कालोनी की रहने वाली रिचेल से हुई है। दोनों दिल्‍ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस में साथ पढ़ते थे। वहीं प्‍यार हुआ और अब प्‍यार को मंजिल मिली है। तेजस्‍वी अपनी दुल्‍हन के साथ शनिवार 13 दिसंबर तक बिहार पहुंचेंगे।

दुल्‍हन संग 11 को पटना लौटेगा परिवार 

एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि शादी के संबंध में कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी, मगर परिवार के कुछ सदस्य सहमत नहीं थे। हालां‍कि, वे सारी बातें पुरानी हो चुकी हैं। अब दोनों की शादी हो चुकी है। सूत्राें के अनुसार परिवार के लोगों को 11 दिसंबर को पटना लौटना है। साथ में दुल्हन भी हो सकती हैं। वैसे, तेजस्वी अपनी दुल्‍हन के साथ 13 दिसंबर तक हर हाल में लौट आएंगे। विवाह में लालू परिवार के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है शादी

इंटरनेट मीडिया में बुधवार सुबह से ही सगाई समारोह की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, राजद से जुड़े लोगों ने भी इस बारे में ज्यादा जानकारी देने में असमर्थता जताई। सगाई समारोह व अन्य कार्यक्रम गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गए थे। सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के इस घर के सामने ही उनकी एक और बहन का घर है।

रंग जमा रहे थे रेवाड़ी जिले के खास मेहमान

तेजस्वी की शादी में हरियाणा के रेवाड़ी का जलवा दिखा। दुल्‍हन का मूल घर रेवाड़ी ही है। लालू यादव की दो बेटियों की ससुराल भी रेवाड़ी में है। तेजस्वी की भांजी राजलक्ष्मी व राजनंदिनी अपनी मां व तेजस्वी की बड़ी बहन अनुष्का के साथ दिल्ली पहुंचीं। लालू के समधी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव अपने बेटे चिरंजीव राव व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार को वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे।