विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में बोले तेजस्वी यादव- ताल ठोककर स्वीकार करते हैं 2024 की चुनौती, करेके बा..लड़ेके बा..जीतेके बा

By Jagran NewsEdited By: Akshay Pandey
Published: Mon, 10 Oct 2022 07:09 PM (IST)

Bihar politics दिल्ली में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी ने कहा कि करेके बा..लड़ेके बा..जीतेके बा....। उन्होंने ...और पढ़ें

दिल्ली में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते तेजस्वी यादव। साभारः ट्विटर।
दिल्ली में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते तेजस्वी यादव। साभारः ट्विटर।

जागरण टीम, पटना। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में ताल ठोकने आए हैं। हम 2024 की चुनौती को स्वीकार करते हैं। राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को भोजपुरी अंदाज में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि करेके बा..लड़ेके बा..जीतेके बा....। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी हमला किया। कहा कि बीजेपी का मतलब बड़का झुट्टा पार्टी है। उन्होंने कहा कि अब सवर्ण भी मुद्दे की बात कर रहे हैं। बिहार चुनाव में हमारा सबने साथ दिया। सही मुद्दे की लड़ाई लड़ने के कारण ऐसा हुआ। इस दौरान तेजस्वी ने पार्टी के नेताओं को आगाह भी किया कि ऐसा कोई बयान न दें जिससे भाजपा को फायदा हो। 

अगर झुकना पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं

तेजस्वी ने कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ लेकर चलना है। इसके लिए अगर झुकना पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना होगा। ऐसा करना कोई बड़ा काम नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को आपस में नहीं लड़ना चाहिए। तेजस्वी ने राजद कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया। कहा कि जो भी इधर-उधर की बोलते हैं उनसे कहना चाहता हूं कि या तो आप भाजपा के साथ रहें या भाजपा के खिलाफ। ऐसा कोई बयान न दें जिससे भाजपा का फायदा हो।  

भाजपा पर लगाया समाज को बांटने का आरोप

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक आधार पर समाज को बांट रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों और नेताओं को सत्तारूढ़ पार्टी से लड़ने के लिए अपने अहंकार तथा निजी हितों को किनारे रखना होगा। राजद की सभी की पार्टी है।