विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: पटना की सड़क पर साइकिल से निकले तेज प्रताप, फिर यूं गिर पड़े लालू के लाल

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 26 Jul 2018 12:24 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Jul 2018 10:28 PM (GMT+05:30)

राजद सुप्रीमो लालू प्यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज सुबह जिम में घर वापसी के दौरान राजद की ...और पढ़ें

VIDEO: पटना की सड़क पर साइकिल से निकले तेज प्रताप, फिर यूं गिर पड़े लालू के लाल
VIDEO: पटना की सड़क पर साइकिल से निकले तेज प्रताप, फिर यूं गिर पड़े लालू के लाल

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लाल तथा पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री आने स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रखने के लिए प्रतिदिन व्‍यायाम करने जिम जाते हैं। इस दौरान गुरुवार को वे पटना की सड़क पर साइकिल चलाते हुए अपने ही कारकेड की गाड़ी से टकराकर गिर पड़े। तेज प्रताप जिम से लौटते वक्‍त लोगों को 28 जुलाई से होने वाली तेजस्‍वी यादव की साइकिल यात्रा का निमंत्रण देने साइकिल से निकले थे कि दुर्घटना हो गई।

दुर्घटना में तेज प्रताप को लगी हल्‍की चोट
तेजप्रताप यादव गुरुवार को पटना की सड़कों पर साइकिल चलाकर राजद की 'एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ' साइकिल मार्च में भाग लेने की अपील करने निकले थे। इस दौरान ओवरटेक करने के दौरान उनकी साइकिल अपने ही कारकेड की एक गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में तेज प्रताप को हल्की चोट आई।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव 28 जुलाई को गया से पटना तक साइकिल यात्रा पर निकालने वाले हैं। उनके साथ तेज प्रताप यादव भी रहेंगे। इस यात्रा का नाम 'एनडीए हटाओ, बेटी बचाओ' का नाम दिया गया है।

घटना को ले कही ये बातें
घटना की बाबत जब तेज प्रताप से पूछा गया तो उन्‍होंने अपने अंदाज में कहा कि जो लोग मैदान में निकलते हैं वही गिरते और लड़ते हैं। यह स्पोर्ट्समैन के साथ होता रहता है। यह भी कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते तेज प्रताप
विदित हो कि तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे कभी बांसुरी व शंख बजाते नजर आते हैं तो कभी साइकिल व ट्रैक्‍टर चलाते। वे रिक्‍शे की सवारी करते भी नजर आ चुके हैं। तेज प्रताप सत्‍तू खाते व मिठाई बनाते भी सुर्खियों में रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।