विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश कुमार से मिलते ही तेज प्रताप यादव ने किया बड़ा दावा, बोले- थोड़ा इंतजार और कर लीजिए

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Fri, 22 Apr 2022 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2022 11:44 AM (IST)

Bihar Politics पटना में राबड़ी देवी के आवास पर एक बड़ी राजनीतिक हलचल हुई। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार चार साल बाद ...और पढ़ें

Bihar News: नीतीश कुमार के साथ तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव। जागरण
Bihar News: नीतीश कुमार के साथ तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव। जागरण

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Politics: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के ठीक बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। दरअसल, नीतीश कुमार, तेजस्‍वी यादव के निमंत्रण पर दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। वे चार साल बाद लालू परिवार या राजद की ओर से आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल हुए और इसके लिए अपने आवास से पैदल चलकर राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। तेजस्‍वी यादव और नीतीश कुमार की इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं पहले से तेज थीं और अब तेज प्रताप यादव ने अपने बयान से ऐसी चर्चाओं को और हवा दे दी है। 

तेजस्‍वी यादव ने दिया सधा बयान

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव से पूछा गया कि क्‍या नीतीश कुमार फिर से उनके साथ आने वाले हैं, तो उन्‍होंने इसका सीधे शब्‍दों में कोई जवाब नहीं दिया। इसकी बजाय उन्‍होंने कहा कि इफ्तार के लिए उन्‍होंने सभी दलों के नेताओं को निमंत्रित किया था। यह एक सामाजि‍क शिष्‍टाचार है। तेजस्‍वी यादव का यह बयान उनके पुराने स्‍टैंड से थोड़ा हटकर जरूर है, क्‍यों‍कि ऐसे सवालों पर वे और उनकी पार्टी कहते रहे हैं क‍ि अब नीतीश कुमार के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता है।  

तेज प्रताप यादव ने कहा- तेजस्‍वी बनेंगे सीएम

इधर, तेज प्रताप यादव ने कहा कि चाचा नीतीश कुमार से उनकी बात हो गई है। जल्‍दी ही तेजस्‍वी यादव बिहार के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। उन्‍होंने कहा कि चाचा खुश हैं और पूरी रणनीति की जानकारी भी वे समय आने पर साझा कर देंगे। दरअसल, इफ्तार पार्टी में तेज प्रताप यादव और नीतीश कुमार बिल्‍कुल करीब बैठे थे। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। 

जदयू प्रवक्‍ता ने किया खारिज, बीजेपी ने कसा तंज

जदयू के मुख्‍य प्रवक्‍ता, विधान पार्षद और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि इफ्तार पार्टी को राजनीतिक रंग देने का कोई मतलब ही नहीं है। उन्‍होंने कहा क‍ि नीतीश कुमार तो भीड़ के बीच थे, वहां मीडिया भी थी, ऐसी बात किसी और ने भी सुनी क्‍या? उन्‍होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग तो 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद लगातार अकेले दम पर ही सरकार बनाने की बात करते थे। अब उन्‍हें सहयोग की जरूरत कैसे आ पड़ी? उन्‍होंने कहा क‍ि वहां बीजेपी के शाहनवाज हुसैन भी तो थे। इधर, बीजेपी के प्रवक्‍ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि ये लोग इफ्तार के नाम पर भी राजनीत‍ि करते हैं, यह बात साफ हो गई।