विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज प्रताप यादव को मिली साईं बाबा की भभूत, बोले- मन में ख्याल आया और बाबा ने कृपा कर दी

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan Pathak
Published: Thu, 13 Oct 2022 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2022 03:15 PM (IST)

Bihar News बिहार सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने शिरडी वाले साई बाबा का चमत्‍कार होने ...और पढ़ें

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव और साई बाबा। जागरण
बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव और साई बाबा। जागरण

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Sai Baba News: बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शिरडी के साईं बाबा के चमत्‍कार का दावा किया है। उनके अनुसार बुधवार को वे तब हैरान रह गए, जब उन्‍होंने घर और कार्यालय में मिले एक लिफाफे में साईं बाबा की भभूत पाई। इसके पहले उन्‍होंने बाबा को स्‍मरण करते हुए उनसे भभूत मांगा था।

शिरडी के साईं बाबा का बताया चमत्‍कार 

तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनकी शिरडी के साईं बाबा में बेहद आस्‍था है। साईं बाबा पर अब उनका विश्‍वास अटूट हो गया है। वे चमत्‍कारी पुरुष थे। तेज प्रताप ने कहा कि दिल से याद करने पर साईं बाबा अपना चमत्‍कार दिखाते हैं। 

टीवी पर सीरियल देखते हुए आया ख्‍याल 

तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि वे बुधवार को टीवी पर साई बाबा का सीरियल देख रहे थे। इसमें बाबा चमत्‍कारी भभूत देकर भक्‍तों के कष्‍ट दूर कर रहे थे। यह देखकर उनके मन में भी सवाल पैदा हुआ कि क्‍या साईं बाबा सच में चमत्‍कार कर सकते हैं? 

साईं बाबा को स्‍मरण करते हुए मांगी थी भभूत 

तेज प्रताप के मुताबिक उन्‍होंने अपने जीवन में ऐसा चमत्‍कार आज तक नहीं देखा था। कहा कि साईं बाबा को याद करते हुए उन्‍होंने चमत्‍कार दिखाने की प्रार्थना की। बकौल तेज प्रताप, उन्‍होंने बाबा का स्‍मरण करते हुए उनसे भभूत का प्रसाद मांगा। इसका नतीजा हुआ कि उनके घर और कार्यालय में साई बाबा की भभूत आ गई। यह उन्‍हें लिफाफे में मिला। 

अपने दावों से सुर्खियों में रहते हैं तेज प्रताप 

तेज प्रताप यादव अपने दावों के कारण अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं। वे खुद को कृष्‍ण का अवतार भी बता चुके हैं। वे कभी कृष्‍ण तो कभी शिव का वेश धारण कर अपनी तस्‍वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। तेज प्रताप यादव राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं।