Move to Jagran APP

बेगूसराय में शादी समारोह के दौरान किशोर को लगी गोली, हर्ष फायरिंग का बताया जा रहा मामला

बेगूसराय के पहाड़पुर मुहल्‍ले के वार्ड 13 में गुरुवार की रात हुई हर्ष फायरिंग में किशोर घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान पहाड़पुर वार्ड 13 निवासी नंदन राय के 16 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 01:10 PM (IST)
बेगूसराय में शादी समारोह के दौरान किशोर को लगी गोली, हर्ष फायरिंग का बताया जा रहा मामला
बेगूसराय में खुशी जताने के लिए लोग कर रहे थे फायरिंग। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बेगूसराय, जागरण संवाददाता। Crime in Begusarai: बेगूसराय के पहाड़पुर मुहल्‍ले के वार्ड 13 में गुरुवार की रात हुई हर्ष फायरिंग में किशोर घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान पहाड़पुर वार्ड 13 निवासी नंदन राय के 16 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। गोली लगते ही स्वजनों ने आनन-फानन में घायल को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। गोली किशोर के पैर में लगी है। जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थानेदार राजबिंदु प्रसाद ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। समाचार प्रेषण तक हर्ष फायरिंग में शामिल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

महुआ ब्‍याह की रस्‍म के दौरान चलाई गोली

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात गांव में ही संजय महतो की बेटी की शादी थी। बारात बरौनी के असुरारी से आने वाली थी। बारात के पहले घर की महिलाएं आम महुआ ब्याह की रस्म अदायगी के लिए गयी थी। राजन भी साथ ही था, इसी क्रम में शरारती तत्वों ने गोलीबारी की। एक किशोर गोली लगते ही वहीं गिर गया। इसके साथ ही रस्म अदायगी में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गोली किसने चलाई, किसी ने नहीं देखा

लहूलुहान हालत में स्वजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय भेजा। इधर नगर थाना के दारोगा मनेश कुमार ने इलाजरत किशोर और उनके परिजनों से पूछताछ की है। घायल किशोर की मां ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने किसी को गोली चलाते भी नहीं देखा है।

घायल किशोर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में मुफ्फसिल थानेदार राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि हर्ष फायरिंग में घायल होने की जानकारी मिली है, नगर थाना पुलिस  को जांच के लिए भेज गया है। घायल के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि ग्रामीणों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि गोली किसने चलाई थी। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.