गंगा में किशोर डूबा
पटना। दीघा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को गंगा में स्नान करने गया 12 वषी
By Edited By: Published: Sat, 14 Nov 2015 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2015 01:00 AM (IST)
पटना। दीघा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को गंगा में स्नान करने गया 12 वर्षीय नंदू डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नंदू की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वह जंगली तीर मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पिता राजू चौधरी मजदूर का काम करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें