Move to Jagran APP

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में आई खराबी, दो बार फ्लाइट से उतारे गए यात्री

पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के खराब होने के कारण गुुरुवार की रात यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

By Edited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 01:58 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 08:37 AM (IST)
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में आई खराबी, दो बार फ्लाइट से उतारे गए यात्री
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में आई खराबी, दो बार फ्लाइट से उतारे गए यात्री
पटना, जेएनएन। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6ई 6325 रांची-पटना-दिल्ली फ्लाइट बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण पांच घंटे से अधिक समय तक पार्किंग वे में खड़ी रही। इस दौरान दो-दो बार यात्रियों को फ्लाइट में बैठाकर उतारा गया। कुछ यात्रियों ने अपने टिकट वापस भी करा लिए। बाकी यात्रियों को आधी रात को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।

कनेक्टिंग फ्लाइट के यात्रियों को परेशानी
इनमें से कई यात्री तो ऐसे थे जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से ही दुबई की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। इस फ्लाइट को लेकर यात्रियों व प्रबंधन में नोकझोंक भी हुई। हालांकि इंडिगो प्रबंधन की ओर से यात्रियों को कॉफी व स्नैक्स परोसा गया। यात्रियों ने रात के भोजन के लिए हंगामा भी किया।

7.15 पता चली खराबी
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6325 शाम 6.33 बजे ही रांची से पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी थी। यात्रियों को सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट पर बोर्ड करा दिया गया। शाम 7.15 बजे जब फ्लाइट को स्टार्ट किया गया तो इंजन में आई खराबी का पता चला। काफी देर तक इंजन में आई खराबी को ठीक करने की कोशिश की गई परंतु यह ठीक नहीं हो सका। यात्रियों को वापस सिक्योरिटी होल्ड एरिया में भेज दिया गया। थोड़ी ही देर बाद दोबारा यात्रियों को फ्लाइट पर बैठाया गया। परंतु फ्लाइट स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद यात्रियों को वापस टर्मिनल भवन में भेज दिया गया। यात्रियों को बताया गया कि दो से तीन घंटे लग जाएंगे फ्लाइट के ठीक होने में। तब तक यात्रियों को टर्मिनल भवन में ही बैठने को कहा गया।

छूट गई दूसरी फ्लाइट
टिकट वापस कराने काउंटर पर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना आवश्यक था। परंतु फ्लाइट के लेट से पहुंचने के कारण उन्हें दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट नहीं मिल सकेगी। दिल्ली से 12.30 बजे रात को ही उनकी फ्लाइट थी। वहीं दूसरे कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई की फ्लाइट पकड़नी है। हर हाल में उन्हें रात 2 बजे तक दिल्ली पहुंच जाना है।

दिल्ली जाने वाले थे अधिक
इंडिगो प्रबंधन की ओर से उन्हें बताया गया है कि 11 बजे के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। इस फ्लाइट से 165 से अधिक यात्री दिल्ली जाने वाले हैं। इनमें से बहुत सारे यात्री रांची से ही दिल्ली जाने के लिए सवार हुए थे। फ्लाइट के इंजन को ठीक किया जा रहा है। रात 12 बजे के बाद ही इसके उड़ान भरने की संभावना व्यक्त की गई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों को दूसरे फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.