Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी की मां पार्वती देवी का निधन, खुद भी विधायक रही थीं

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 11:12 AM (IST)

    बिहार के तारापुर से विधायक रहीं पार्वती देवी का निधन हो गया है। वह बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी की मां थीं। उनके पति शकुनी चौधरी भी लंबे समय तक बिहार सरकार में मंत्री रहे थे।

    Hero Image
    बिहार के तारापुर से पूर्व विधायक पार्वती देवी का निधन। फोटो साभार - सम्राट चौधरी

    पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। Bihar News: बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता और राज्‍य सरकार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी की मां और तारापुर की पूर्व विधायक पार्वती देवी का शनिवार की देर रात निधन हो गया। पार्वती देवी पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की पत्नी थीं। उनका राजनीति और समाजसेवा में अच्‍छा रुतबा था। पार्वती देवी के निधन पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, जीवेश मिश्रा ने शोक प्रकट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई संवेदना

    बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्वती देवी के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने कहा कि वह बहुत ही नेक और सरल हृदय की महिला थीं। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभ‍िरुचि थी। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्वती देवी के निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को गंभीर क्षति पहुंची है। उन्‍होंने दिवंगत पूर्व विधायक के परिवार को संबल देने के लिए ईश्‍वर से कामना की है।  

    गिरिराज सिंह ने भी जताया शोक 

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पार्वती देवी 1998 में तारापुर से विधायक चुनी गई थीं। पार्वती देवी अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्री के अलावा भरापूरा परिवार छोड़ गईं हैं। 

    भागलपुर के सुलतानगंज घाट पर होगा अंतिम संस्कार

    पार्वती देवी का मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड के लखनपुर गांव में शनिवार की देर रात 11:38 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भागलपुर के सुलतानगंज घाट के उत्तरवाहिनी तट पर होगा। पार्वती देवी को उनके छोटे बेटे धर्मेंद्र चौधरी मुखाग्नि देंगे। पार्वती देवी के बड़े बेटे रोहित चौधरी जदयू के नेता हैं। मंझले बेटे बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हैं और छोटे बेटे धर्मेंद्र चौधरी व्यवसाय करते हैं।