Move to Jagran APP

सुशील मोदी का कटाक्ष, राजद को बताया पति, पत्‍नी और बेटा पार्टी

उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी एक पारिवारिक उपक्रम है, इसलिए इसके नाम में लगे राष्ट्रीय और जनता शब्दों से किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 09:33 PM (IST)
सुशील मोदी का कटाक्ष, राजद को बताया पति, पत्‍नी और बेटा पार्टी
सुशील मोदी का कटाक्ष, राजद को बताया पति, पत्‍नी और बेटा पार्टी

पटना [राज्य ब्यूरो]। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद की नव गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर कटाक्ष किया है। कहा कि राजद पति, पत्‍नी और बेटा पार्टी है।

loksabha election banner

मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लालू प्रसाद ने पत्नी, बेटी और दोनों बेटों को शामिल कर डंके की चोट पर यह संदेश दोहराया कि उनकी पार्टी एक पारिवारिक उपक्रम है, इसलिए इसके नाम में लगे राष्ट्रीय और जनता शब्दों से किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। 1997 की तरह उन्होंने फिर सारे सीनियर नेताओं को दरकिनार कर राबड़ी देवी को ही नंबर-2 बना दिया। 'फार द फैमिली, बाई द फैमिली एंड आफ द फैमिली' पार्टी से लोकतंत्र की क्या उम्मीद?

अगले ट्वीट में उपमुख्यमंत्री ने राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी पर तंज किया है। लिखा है कि मेधा के लिए प्रसिद्ध बिहार को अब यह समझाया जा रहा है कि चरवाहा विद्यालय एक उत्तम अवधारणा थी और राजद शासन का 15 साल शिक्षा का स्वर्णकाल था। पटना में चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान और नालंदा में अंन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षा केंद्र उन्हें निरर्थक लगते हैं। संन्यास तोड़ कर लालू चालीसा पढऩे वाले लोग जेपी-लोहिया को भी भूल चुके हैं।

आगे लिखा है कि लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती को याद कर 12 वीं सदी के लिच्छवी गणतंत्र का उल्लेख किया और कांग्रेस के इस मिथ्या प्रचार का खंडन किया कि भारत में लोकतंत्र नेहरू की देन है। लोकतंत्र तो सदियों से भारत की रगों में है। देश पर आपातकाल थोपने वाली और 99 बार निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त करने वाली कांग्रेस इसका दावा किस मुंह से कर सकती है? राबड़ी सरकार में सभी विधायकों को मंत्री बनवा कर कांग्रेस लोकलाज खो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.