सुमो बोले- नोटबंदी का विरोध कर भ्रष्टाचारियों का साथ देते रहे लालू
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी को जनता का भी समर्थन मिला पर लालू प्रसाद इसका विरोध कर भ्रष्टाचारियों का साथ देते रहे।
पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आर्थिक सुधारों के तहत पीएम मोदी की साहसिक पहल नोटबंदी को जनता का भी समर्थन मिला पर लालू प्रसाद इसका विरोध कर भ्रष्टाचारियों का साथ देते रहे। वह नोटबंदी पर ऐसा बताते हैैं जैसे अपने पंद्रह साल के कुशासन को याद कर रहे हों। भाजपा आठ नवंबर को नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर कालाधन विरोध दिवस मनाएगी।
भाजपा 8 नवंबर को नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर कालाधन विरोधी दिवस मनायेगी। आर्थिक सुधार की इस साहसिक पहल को जनता का भी समर्थन मिला, लेकिन... pic.twitter.com/HzLNym2FZ3
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 28, 2017
वहीं एक अन्य ट्वीट में उप मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी कि छठपूजा के बाद बिहार से लौटने वाले लगभग 30 लाख यात्रियों की कठिनाइयों को देखते हुए रेलवे ने 50 जोड़ी विशेष यात्री गाडिय़ों की व्यवस्था की है। बिहार को जल्द ही कटिहार, बरौनी और पाटलिपुत्रा से होकर गुजरने वाली नार्थ ईस्ट राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा भी मिलने वाला है।
पटना में छठ के दौरान प्रशासनिक तैयारियों की चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार 101 घाटों पर पंद्रह लाख से अधिक छठव्रतियों ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान भास्कर को अघ्र्यदान किया।
पटना में पहली बार गंगा नदी के 101 घाटों पर 15 लाख से अधिक छठव्रतियों ने अभूतपूर्व सुरक्षा-व्यवस्था के बीच भगवान भास्कर को अर्घ्यदान... pic.twitter.com/PhbYRxNkXA— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 28, 2017
छठपूजा के बाद बिहार से लौटने वाले लगभग 30 लाख यात्रियों की कठिनाइयों को देखते हुए रेलवे ने 50 जोड़ी विशेष यात्री गाड़ियों की व्यवस्था की... pic.twitter.com/NT7yrWxdmi— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 28, 2017
औरंगाबाद के देव स्थित सूर्यमंदिर सरोवर और गया में आठ लाख लोगों में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। अधिकारियों ने इस स्टेट इवेंट को अपने कठोर परिश्रम से सफल बनाकर बिहार का मान बढ़ाया।