Move to Jagran APP

बिहार को बजट में क्या मिला? मोदी ने दे दिया 'करोड़ों' का जवाब, फिर भी विशेष राज्य की मांग अधूरी

Bihar Politics Budget बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी मोदी सरकार के इस बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ। वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट का स्वागत करते हुए इसे गरीबों महिलाओं एवं बिहार जैसे गरीब राज्यों के लिए कल्याणकारी बताया।

By Raman Shukla Edited By: Mukul KumarPublished: Thu, 01 Feb 2024 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:02 PM (IST)
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) का स्वागत करते हुए इसे गरीबों, महिलाओं एवं बिहार जैसे गरीब राज्यों के लिए कल्याणकारी बताया।

loksabha election banner

इससे केंद्रीय करों में हिस्से के रूप में बिहार को इस वर्ष 1 लाख 2737 करोड़ की जगह 1 लाख 11 हजार करोड़, यानी 8500 करोड़ अधिक मिलेंगे। अगले वर्ष यह राशि 1.22 लाख करोड़ होगी। 50 साल के लिए राज्यों को 1 लाख 30 हजार करोड़ का ब्याज-मुक्त ऋण देने की घोषणा भी बड़ी पहल है।

मोदी ने कहा कि यद्यपि केंद्रीय बजट में राज्यों के लिए अलग-अलग घोषणाएं नहीं होती, फिर भी वर्ष 2024-2025 के अंतरिम बजट से बिहार को सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीब महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य 2 करोड़ से तीन करोड़ किया। आशा, आंगनवाड़ी, सहायक-सहायिका को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ देने की घोषणा की।

9 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को गर्भाशय-कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अंतरिम बजट छोटा है, पर गरीबी पर बड़ी चोट करने वाला और जीवन की गुणवत्ता बढाने वाला है।

ऐतिहासिक अंतरिम बजट : सुरेश शर्मा

पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को दर्शाता है कि राष्ट्र के 140 करोड़ जनता को सुख समृद्धि और शांति से जीवन व्यतीत करने के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए उसमें यह बजट अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास साथ ही साथ सबका प्रयास को भी सम्मिलित किया गया है। यह बजट देश के उन्नति का नींव रखने वाला है।

इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। बजट 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में अहम साबित होगा।

यह भी पढ़ें-

केंद्र के बजट को लालू ने दिखाई 'लालटेन', कांग्रेस ने भी मारा 'पंजा', Jitan Ram Manjhi का ऐसा रहा रिएक्शन

झारखंड में सरकार पर सस्पेंस के बीच केंद्र के बजट पर सियासत तेज, झामुमो और भाजपा ने बता दिए लाभ और हानि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.