लालू के खिलाफ सुशील मोदी का खुलासा पार्ट 2- टाटा कंपनी की जमीन पर भी किया कब्जा
सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ फिर नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि लालू ने टाटा की जमीन पर भी कब्जा किया। वे पटना में सम्राट अशोक जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 08 Apr 2018 04:33 PM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 11:05 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। लालू प्रसाद के खिलाफ उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नए आरोप लगाए हैं। मोदी ने कहा कि लालू ने टाटा कंपनी की जमीन और संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया है। शीघ्र ही वह लालू की बेनामी और गैरकानूनी संपत्ति के बारे में दूसरे दौर का रहस्योद्घाटन करेंगे।
सुशील कुमार मोदी रविवार को राष्ट्रीय कुशवाहा परिषद के अध्यक्ष सूरज नंदन कुशवाहा की ओर से रवींद्र भवन में आयोजित सम्राट अशोक की 2323वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर 28 वर्ष की उम्र में 1000 करोड़ रुपये की 28 से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप भी लगाया। राजद-कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष बिहार का माहौल खराब करने में लगा है। जिनके राज में बाथे सामूहिक नरसंहार और भागलपुर दंगा हुआ, उसी राजद और कांग्रेस के लोग जातीय और सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं। लोगो को ऐसी राजनीतिक पार्टियों से बचने की जरूरत है।
झूठ की खेती कर रहे विपक्षी दल के नेता
हिंदू नववर्ष और रामनवमी पर हुए तनाव और आरक्षण को लेकर विपक्ष के आरोप पर मोदी ने कहा कि भाजपा की आज 21 से अधिक राज्यों में सरकार चला रही हैं। कोई नहीं कह सकता कि वहां आरक्षण में कोई बदलाव या अल्पसंख्यक पर अत्याचार हुआ, लेकिन दलितों और अल्पसंख्यकों को इस्तेमाल करने वाले झूठ की खेती कर रहे है।
अपने कर्मों के कारण जेल गए लालू प्रसाद
मोदी ने कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि भाजपा ने लालू को जेल भिजवाया है, जबकि सच यह है कि लालू अपने कर्मों के कारण जेल गए। उन्होंने दलितों, महादलितों और अति पिछड़ों का हिस्सा हड़प लिया। बिहार में रणवीर सेना और नक्सलियों को संरक्षण देकर लालू ने बथानी टोला, लक्ष्मपुर बाथे, बारा और सेनारी नरसंहार करवाया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें