Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput Funeral: सुशांत का अंतिम दर्शन कर फफक पड़े पिता, बेटे को दी मुखाग्नि

Sushant Singh Rajput Funeral सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्‍कार मुंबई में हो गया। पिता केके सिंह ने मुखाग्नि दी। इसके पहले वे पटना से फ्लाइट से मुंबई पहुंचे।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 11:34 AM (IST)
Sushant Singh Rajput Funeral: सुशांत का अंतिम दर्शन कर फफक पड़े पिता, बेटे को दी मुखाग्नि

पटना, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Funeral: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्‍कार मुंबई में सोमवार की शाम संपन्‍न हो गया। इसके लिए पटना से पूर्वाह्न 11.20 बजे की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे पिता केके सिंह ने उन्‍हें मुखाग्नि दी। पटना से उनके पिता के साथ छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू भी अपनी पत्‍नी व दो बेटों के साथ थे। बेटे का शव देखकर पिता खुद को रोक नहीं पाए। वे फफक कर रो पड़े।

loksabha election banner

रविवार को मुंबई में कर लिया था सुसाइड

विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पटना स्थित घर में उनके पिता गहरे सदमे में चले गए थे। घटना से पूरा देश स्‍तब्‍ध है। शोक-सेवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। इस बीच रविवार शाम तक मुंबई में शव का पोस्‍टमार्टम संपन्‍न हो गया। 

पटना के घर पर लगा लोगों का तांता

सुशांत के पटना के घर पर भी मौत की जानकारी मिलते ही रविवार से ही प्रशंसकों व आस-पड़ोस के लोगों का तांता लग गया था। कोरोना लॉकडाउन के काल में इतनी भीड़ व परिवार की सुरक्षा को देखते हुए रविवार शाम तक वहां बड़ी संख्‍या में पुलिस को तैनात कर दिया गया था। खुद सूबे के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय वहां स्थिति को देखने व स्‍वजनों से मिलने गए थे। पुलिस के आने के बाद भीड़ छंटी, लेकिन सोमवार सुबह फिर लोग जुट गए थे। पिता के मुंबई जाने के बाद लोगों की भीड़ हटी। 

अंतिम संस्‍कार के लिए पिता पहुंचे मुंबई 

देर रात सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई व बिहार के छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू घर पर पहुंचे। उनके साथ पत्‍नी नूतन सिंह व दो बेटे राज्‍यवर्धन व रविवर्धन भी थे। सुशांत की बहनों व चचेरे भाई नीरज बबलू ने पिता केके सिंह से बात कर अंतिम संस्‍कार मुंबई में ही करने का फैसला किया। इसके बाद सोमवार को पिता केके सिंह मुंबई पहुंचे। उनके साथ नीरज कुमार बबलू, उनकी पत्‍नी व दो बेटे भी मुंबई गए।

कुछ समय से डिप्रेशन में थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपने करियर की बुलंदियों को छू रहे थे। वे बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे। उनका बचपन पटना में गुजरा। पटना के सेंट कैरेंस हाईस्‍कूल से उन्‍होंने 10वीं तक पढ़ाई की थी। वे बीते कुछ समय से डिप्रेशन में थे। इसी महीने आठ जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई में 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड किया था।

बायोपिक में निभाया था धोनी का किरदार

सुशांत ने फिल्‍मों में शुरूआत बतौर डांसर किया था। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्‍ता' से उन्‍हें पहचान मिली। फिल्‍म 'काय पो चे’ फिल्मी सफर शुरू करने वाले सुशांत ने उन्‍होंने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया था। उनकी अन्‍य चर्चित फिल्‍मों में 'शुद्ध देसी रोमांस' व 'पीके' शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.