यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushant Singh Rajput Case: अब गर्लफ्रेंड रिया ने खोला मुंह, कहा- बकवास कर रहा सुशांत का परिवार
Sushant Singh Rajput Case सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इसकी जांच सीबीआइ व ईडी ...और पढ़ें

पटना, एएनआइ/ जेएनएन। Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं। इसपर रिया ने वकील के माध्यम से अपनी बात रखी है। रिया चक्रवर्ती का बयान जारी करते हुए उनके वकील ने कहा है कि उनके खिलाफ पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कुछ भी नहीं मिला है। इस संबंध में सुशांत के परिवार के आरोप बकवास हैं। वे लोग बेबुनियाद व मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती पर लगे हैं कई संगीन आरोप, जांच जारी
विदित हो कि सुशांत बीते 14 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में उनके पिता ने पटना में एफआइआर दर्ज कर रिया चक्रवर्ती पर ब्लैकमेल, धन उगाही, प्रताड़ना एवं सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए। उस एफआइआर के आधार पर जब पटना पुलिस जांच करने पहुंची तो रिया ने सुप्रीम कोर्ट में एफआइआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए मुकदमा दायर किया। रिया ने बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र के आदेश से शुरू की गई सीबीआइ जांच (CBI Inquiry) का भी विरोध किया। हालांकि, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआइ जांच का फैसला दिया। मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रहा है।
झूठे इल्जाम लगाए, मामले में हो रही राजनीति
पूरे मामले में रिया के वकील ने बुधवार के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले कहा था कि रिया चक्रवती पर झूठे इल्जाम लगाए जा रहे हैं तथा मामले में राजनीति हो रही है। रिया व आदित्य ठाकरे को लेकर हो रही बातों पर उन्होंने कहा कि दोनों कभी मिले तक नहीं हैं। हां, रिया ने शिवसेना नेता के बारे में सुन जरूर रखा है। रिया के वकील ने कहा कि इस मामले में अनावश्यक दलीलें दी जा रहीं हैं। कई राजनेता इसका चुनावी फायदा उठाना चाह रहे हैं।

चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर
सुशांत की मौत का सच क्या है, इसका पता लगाना जांच एजेंसियों का काम है। सबूतों के आधार पर कोर्ट को तय करना है कि दोषी कौन है। इस बीच सुखिर्यों में छाए इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
