Move to Jagran APP

Solar Eclipse: दीपावली के अगले दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, पांच राशि के जातकों के लिए होगा शुभ

Solar Eclipse इस महीने साल का अंतिम सूर्य ग्रहण और नवंबर में वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। इसे भारत में भी देखा जा सकता है। ग्रहण का राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा।

By Jagran NewsEdited By: Akshay PandeyPublished: Tue, 11 Oct 2022 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 07:05 PM (IST)
Solar Eclipse: दीपावली के बाद साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगेगा। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : Solar Eclipse: कार्तिक कृष्ण अमावस्या को वर्ष का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण तथा कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है। इन दोनों ग्रहण का दर्शन व प्रभाव भारत में होगा। दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र व तुला राशि में लगेगा। वहीं आठ नवंबर को भरणी नक्षत्र एवं मेष राशि में दूसरा व अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटे पूर्व आरंभ हो जाएगा।  वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व आरंभ हो जाएगा। सनातन धर्म में ग्रहण का खास महत्व है।

loksabha election banner

गंगा स्नान, दान, जाप, पाठ आदि करें

ग्रहण के दौरान गंगा स्नान, दान, जाप, पाठ आदि किया जाता है। ग्रहण से देश, प्रदेश के साथ आमजन भी प्रभावित होंगे। बनारसी पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण शाम 4.29 बजे से आरंभ होकर 5.42 बजे तक रहेगा। वहीं मिथिला पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण शाम 4.42 बजे से 5.08 बजे तक रहेगा। वहीं चंद्र ग्रहण का समय बनारसी पंचांग के अनुसार शाम 5.09 बजे से 6.19 बजे तक रहेगा।

ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना श्रेष्ठ

मिथिला पंचांग के विश्वविद्यालय पंचांग अनुसार चंद्र ग्रहण शाम 4.59 बजे से आरंभ होकर 6.20 बजे तक रहेगा। सूतक काल में नए कार्य आरंभ, मूर्ति पूजा, तुलसी पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए। सूर्य को नग्न आंखों से देखने से बचना होगा। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना श्रेष्ठ होता है। इस दौरान गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा समेत अन्य मंत्रों का भी जाप शुभ फल देने वाला होता है।

मेष, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए शुभ

सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव मेष, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, मान सम्मान में वृद्धि समेत अन्य कार्यो में सफलता मिलेगी। वहीं चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव मिथुन, कर्क, कुंभ राशि वालों पर पड़ेगा। शेष राशि वालों को हानि, स्त्री पीड़ा, व्यथा आदि परेशानी का सामना करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.