विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी की सनी लियोनी है ये एक्ट्रेस, 'भौजी पटनिया' से कर रही कमबैक

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 08:08 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 11:27 PM (IST)

भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी यानि सन्नी सिंह अपने ग्रेजुएशन की परीक्षा के बाद फिर से कमबैक कर रही हैं। ...और पढ़ें

भोजपुरी की सनी लियोनी है ये एक्ट्रेस, 'भौजी पटनिया' से कर रही कमबैक
भोजपुरी की सनी लियोनी है ये एक्ट्रेस, 'भौजी पटनिया' से कर रही कमबैक

 पटना [जेएनएन]। एक भोजपुरी एक्ट्रेस एेेसी हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं। सबसे खास बात यह है कि ये दिखने में बिल्कुल सनी लियोनी लगती हैं, इनकी लुक की वजह से ही दोस्तों ने इनका नाम ही बदल दिया और पल्लवी सिंह से ये सन्नी सिंह बन गईं और अब इसी नाम से जानी जाती हैं।

सन्नी सिंह की अगली भोजपुरी फिल्म भौजी पटनिया की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद फिर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं। पढ़ाई के कारण सन्नी को 5 फिल्में छोड़नी पड़ी। उनकी फिल्म 'तीन बुरबक' जल्द रिलीज होने वाली है।

सन्नी अपनी पढाई को लेकर भी काफी संजीदा रही हैं। उन्हें इंटर की पढ़ाई के दौरान भी फिल्म में काम करने का मौका मिला था। दो फिल्में करने के बाद पढ़ाई पर फोकस करने लगी, जिसके कारण कई साल फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही।

सन्नी के परिजनों ने उनसे कहा कि पहले पढ़ाई पूरी कर लो। फिल्म तो आगे भी कर सकती हो। माता-पिता की बात मानकर सन्नी ने अब बी. कॉम कर लिया है। सन्नी ने कहा कि अभी गद्दर 2 की शूटिंग में बिजी हूं। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र में हो रही है। 

उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म "भौजी पटनिया" की शूटिंग जल्द ही मधुबनी में शुरू होने वाली है। इसके साथ ही कई अन्य फिल्मों को लेकर भी बातचीत हो रही है।

सन्नी सिंह का असली नाम पल्लवी सिंह है और वह यूपी की रहने वाली हैं। सन्नी ने बताया कि सनी लियोनी से चेहरा मिलने के कारण दोस्त मुझे भी सनी कहते थे। यह सिलसिला कई साल चला। फिर बाद में मैंने अपना नाम बदलकर सन्नी सिंह कर लिया।

यह भी पढ़ें: भाेजपुरी में 'डर्टी पिक्‍चर' करना चाहती ये एक्‍ट्रेस, विद्या बालन की है फैन

सन्नी ने बताया कि अपना नाम बदलने पर परिजनों ने मना नहीं किया। सनी नाम के कारण कोई परेशानी के संबंध में सन्नी सिंह का कहना है कि यह सोचने वाले पर निर्भर करता है। मुझे इस नाम से कोई परेशानी नहीं है। मैं खुश हूं।

यह भी पढ़ें: हॉट मोनालिसा का बड़ा खुलासा, 11 की उम्र में हुईं थीं सेक्‍सुअल अब्‍यूज की शिकार