तेज धूप से पटना में बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग का अनुमान दो दिनों में होगी बारिश
पटना में तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पारा 34.5 पर पहुंच गया है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 12:54 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 12:54 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में धूप ने आंखें तरेरनी शुरू कर दी है। तपिश के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप राजधानी में निकली है। पटना का पारा अधिकतम पारा 34.5 तो न्यूनतम 17.6 आ गया है। इसी तरह गया का तापमान 34.2 तो 15.7 पर है। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को आंशिक रूप से बादल रहेंगे। चक्रवाती हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
इधर, पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी के कारण अब लोग स्वेटर नहीं पहन रहे हैं। रात में भी हल्की ऊनी चादर से काम चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें