पटना में तल्ख हुए धूप के तेवर, पारा बढ़ने के साथ मानसून हुआ कमजोर Patna News
कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से पटना वासियों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दो दिनों तक राजधानी में धूप के तेवर तल्ख रहेंगे।
पटना, जेएनएन। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मानसून कमजोर हो गया है। पटना में तो दो दिनों तक बारिश न होने की संभावना है। इस दौरान धूप तल्ख जरूर सताएगी। रविवार को सुबह से ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में वृद्धि के कारण उमस और गर्मी महसूस की जा रही है। रविवार को पटना का पारा अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसी तरह गया का तापमान 31 डिग्री पर है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार से दूर निकल गया है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
वहीं पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसलिए अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना कम है। उमस भरी गर्मी से स्थानीय कारणों से भले निजात मिले।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप