पटना के सुधीर बने राज्य शतरंज चैंपियन, शीर्ष वरीयता प्राप्त को सात अंक से करना पड़ा संतोष Patna News
राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पटना के सुधीर कुमार सिन्हा ने नौ चक्रों में सर्वाधिक 7.5 अंक हासिल कर की बाजी अपने नाम की।
पटना, जेएनएन। राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का खिताब पटना के सुधीर कुमार सिन्हा ने नौ चक्रों की बाजी में सर्वाधिक 7.5 अंक हासिल कर अपने नाम किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त पटना के वाइपी श्रीवास्तव को सात अंक के साथ दूसरे, उनके ही जिले के पीयूष कुमार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। दूसरी वरीयता प्राप्त पटना के विपल सुभाषी 6.3 अंक लेकर सातवें स्थान पर रहे।
मेजबान मुजफ्फरपुर के मरियम फातमा और मनीष कुमार को टॉप टेन में भी जगह नहीं मिली। जबकि तोयस ने नौंवा स्थान हासिल किया।
अंतिम चक्र की बाजी में कई उलट-फेर हुए। पिछले कई वषरे से बिहार चैंपियन रहे विपल सुभाषी को छपरा के मोहित सोनी ने दूसरे बोर्ड पर शानदार तरीके से हराकर अंतिम चार से बाहर कर दिया। वहीं लंबे अंतराल के बाद खेल रहे वाइपी श्रीवास्तव ने छपरा के प्रेम कुमार को पराजित किया।
चौथे बोर्ड पर पीयूष कुमार को हिमांशु हर्ष की अनुपस्थिति का लाभ मिला। वहीं प्रथम बोर्ड पर राहुल की अनुपस्थित का लाभ सुधीर कुमार सिन्हा को मिला। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे चार शीर्ष खिलाड़ी : सिक्किम में नौ दिसंबर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान पर आए सुधीर कुमार सिन्हा, वाइपी श्रीवास्तव, पीयूष कुमार एवं राहुल राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रथम दस स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी
सुधीर कुमार सिन्हा : पटना 7.5, वाइपी श्रीवास्तव : पटना 7, पीयूष कुमार : पटना 7, राहुल : पटना 7, राम चरण : चंपारण 7, मोहित कुमार सोनी : छपरा 7, विपल सुभाषी : पटना 6.5, आशुतोष कुमार पटना 6.5, तोयस : मुजफ्फरपुर 6.5, हिमांशु हर्ष : पटना 6।