विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Subrata Roy Died: जीतन राम मांझी ने सुब्रत रॉय को दी श्रद्धांजलि, बोले- SC और ST समुदाय की बेहतरी पर हुई थी बात

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 15 Nov 2023 04:37 PM (IST)

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने मंगलवार रात 10.30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की ...और पढ़ें

जीतन राम मांझी ने सुब्रत राय को दी श्रद्धांजलि, बोले- SC और ST समुदाय की बेहतरी पर हुई थी बात
जीतन राम मांझी ने सुब्रत राय को दी श्रद्धांजलि, बोले- SC और ST समुदाय की बेहतरी पर हुई थी बात

डिजिटल डेस्क, पटना। Subrata Roy Died बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सहारा प्रमुख को श्रद्धांजलि दी है। जीतन राम मांझी ने एक्स पर सुब्रत रॉय से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, "मैं SC/ST कल्याण मंत्री था (तब) मुझे मेरे PA ने बताया कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय आपसे बात करना चाहते हैं, पहले तो मुझे लगा कि उनका कोई काम होगा पर उन्होने बात के दौरान सीधे तौर पर कहा कि बिहार के ST/SC समाज की बेहतरी के लिए सहारा परिवार आपके साथ है।"

75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

बता दें कि सहारा इंडिया ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का मंगलवार को कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। कंपनी के बयान के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद सुब्रत रॉय को रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात 10.30 बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने सुब्रत रॉय को दी श्रद्धांजलि

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "हमारे मित्र, सहारा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुब्रत रॉय के निधन से अत्यंत दुःख हुआ। वह धैर्य, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता वाले व्यक्ति थे। उनमें एक वास्तविक लड़ाई की भावना थी। उनकी 'सफलता की कहानी' हमेशा सभी आकांक्षी लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए एक सबक और प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"

ये भी पढ़ें- Subrata Roy Died: सुब्रत राय का बिहार में है ननिहाल, नाना के घर पर जन्मे-पढ़े और इस नाम से पुकारते थे स्वजन

ये भी पढ़ें- Subrata Roy: बिहार में जन्मे, गोरखपुर से इंजीनियरिंग की; चिटफंड कंपनी से विशाल साम्राज्य की स्थापना और अंतिम सांस तक अधूरा रह गया यह सपना