Move to Jagran APP

राजधानी में झमाझम बारिश, तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंचा

बिहार में बुधवार की शाम से मानसून के सक्रिय होने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 07:35 PM (IST)
राजधानी में झमाझम बारिश, तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंचा
राजधानी में झमाझम बारिश, तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंचा

पटना । बिहार में बुधवार की शाम से मानसून के सक्रिय होने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचने के कारण हवा में नमी का अहसास किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। दो अक्टूबर तक राज्य में बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को मानसून बिहार और झारखंड में कमजोर पड़ जाएगा लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 सितंबर तक सक्रिय रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने के कारण बिहार के पश्चिमी हिस्से और गंगा के तटीय क्षेत्र में बारिश हो सकती है।

बुधवार रात से पटना में 23.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। गया में 30.5 एमएम, भागलपुर में 11.6 एमएम, पूर्णिया में 18.7 एमएम, साहेबगंज में 13 एमएम, केसरिया में 12 एमएम, हथुआ, महाराजगंज व गोपालगंज में 10-10 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, हुसैनगंज, चकिया, बेलसंड, मढ़ौरा सहित अन्य जगहों पर छिटपुट बारिश हुई।

बारिश के कारण पटना का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बिहार में मानसून कमजोर पड़ जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने के कारण बिहार के पश्चिमी हिस्से में बूंदाबांदी होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.