Move to Jagran APP

मौसम का मिजाज बदला, राजधानी में हुई हल्की बारिश

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 07:42 PM (IST)
मौसम का मिजाज बदला, राजधानी में हुई हल्की बारिश
मौसम का मिजाज बदला, राजधानी में हुई हल्की बारिश

पटना । प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देश के पश्चिमी भाग में विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश एवं बिहार में फिलहाल मौसम का मिजाज बदल गया है। इस कारण मंगलवार को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में फुहारें पड़ीं। बुधवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। गुरुवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार देश के पश्चिमी भाग एवं हिमालय के आसपास के इलाके में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बर्फबारी हो रही है। इसका व्यापक असर उत्तर प्रदेश एवं बिहार पर दिख रहा है। इसके परिणामस्वरूप ही राजधानी में मंगलवार को दोपहर में फुहारें पड़ीं। इसके बाद राजधानी के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वातावरण में नमी बढ़ गई। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

: झलक दिखाकर गायब हुआ सूरज :

मंगलवार को सुबह में घना कोहरा छाया था। सुबह दस बजे तक लगा कि मौसम साफ रहेगा। सूरज की एक झलक भी देखने को मिली। लेकिन दोपहर 12 बजे तक मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। आकाश घने बादलों से पट गया। देखते ही देखते राजधानी में 2 बजे के करीब हल्की बारिश शुरू हो गई। लगभग आधा घंटे तक शहर के विभिन्न इलाकों में फुहारें पड़ती रहीं। इसके बाद बारिश थम गई लेकिन आकाश में घने बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह ही बुधवार एवं गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.