पूर्व विधायक लवली आनंद व जू कर्मियों के बीच तनातनी
पटना। मंगलवार को पूर्व विधायक लवली आनंद संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंची। चिड़ियाघर कर्मियो
पटना।
मंगलवार को पूर्व विधायक लवली आनंद संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंची। चिड़ियाघर कर्मियों को शक हुआ कि उनके पास हथियार है। इस बीच उनकी तलाशी की बात उठी तो पूर्व विधायक भड़क उठीं। करीब एक घंटे तक पूर्व विधायक व जू कर्मियों के बीच तनातनी चलती रही। लवली ने कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाने लगीं। मौके की नजाकत समझ कर्मियों ने उन्हें छोड़ दिया। इस मामले में न तो जू प्रशासन ने थाने में शिकायत कराई और ना ही पूर्व विधायक ने। बता दें कि चिड़ियाघर में किसी तरह का हथियार लेने जाने की अनुमति नहीं है।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक जू अपने समर्थकों के साथ घूमने पहुंची थीं। चिड़ियाघर कर्मियों को जब शक हुआ तो उनलोगों ने पूर्व विधायक की तलाशी लेनी चाही, लेकिन वे असफल रहे। हालांकि कर्मचारी भी हथियार को जमा कराने पर कर्मचारी अड़े रहे। इस बीच कोतवाली थाने को सूचना दी जा रही थी। पूर्व विधायक द्वारा कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। इसके बाद दोनों ओर से मामला शांत पड़ने लगा। थोड़ी ही देर में पूर्व विधायक को अपने समर्थकों के साथ वापस लौटना पड़ा।