यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवा उद्यमियों को टॉर्चर करने वालों को पटना के 'सिंघम' ने दी ऐसी सजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में नाराज युवा उद्यमियों को गांधी मैदान थाने ले जाकर आठ घंटे रखने के मामले ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछने पर दो व्यवसायियों गांधी मैदान थाने में 8 घंटे रखकर प्रताड़ित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी मनु महाराज ने दारोगा समेत मुंशी को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने कहा है कि इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। देखना होगा कि आखिर पूरा मामला क्या है?
एसएसपी मनु महाराज थाने जाकर खुद की पड़ताल की। दोनों पीड़ित व्यवसायियों सुरेश कुमार और नेमी कुमार को डिटने करने के मामले में ओडी (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) दारोगा दिलीप चौहान और पीटीसी 4672 शंभु शरण पासवान जो मुंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही एसएसपी ने थाना अध्यक्ष और डीएसपी टाउन कैलाश प्रसाद से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
गौरतलब हो कि 21 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्टॉर्ट अप बिहार कार्यक्रम को एसके मेमोरियल हॉल में संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मधुबनी के नेमी कुमार और बेगूसराय के सुरेश कुमार ने योजना की खामियों के बारे में सवाल किया। दोनों व्यवसायियों का आरोप है कि उनके प्रश्न से सीएम नाराज हो गए।
इसके बाद स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने दोनों को हॉल से निकाल कर गांधी मैदान थाना के हवाले कर दिया। हालांकि इस मामले में दोनों व्यवसायियों ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।
