Move to Jagran APP

खुशखबरी: आधे घंटे पहले पहुंचेगी राजधानी, 44 ट्रेनों की बढ़ी स्पीड

एक नवंबर से रेलवे की नई समय सारिणी लागू होगी, जिसके बाद अब राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे से भी कम समय में ही दिल्ली से पटना पहुंच जाएगी। इसके साथ ही 44 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 05:00 PM (IST)
खुशखबरी: आधे घंटे पहले पहुंचेगी राजधानी, 44 ट्रेनों की बढ़ी स्पीड
खुशखबरी: आधे घंटे पहले पहुंचेगी राजधानी, 44 ट्रेनों की बढ़ी स्पीड

पटना [जेएनएन]।  अब राजधानी एक्सप्रेस की गति पहले से और तेज कर दी गई है। अब यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। अब यह ट्रेन 12 घंटे से भी कम समय में ही दिल्ली से पटना पहुंच जाएगी।

loksabha election banner

दिल्ली से यह पूर्व की भांति 17.15 बजे खुलकर सुबह 5.00 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। जबकि पहले यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचती थी। यह बदलाव नवंबर से शुरू हो जाएगा। रेलवे ने पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली 44 एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों के समय सारिणी में बदलाव किया गया है। 

दरभंगा से जालंधर एवं सियालदह सहरसा के लिए भी एक नई अंत्योदय 22551-52 एक्सप्रेस का सौगात भी मिली है। सियालदह से सहरसा के लिए नया हमसफर 22317-18 चलाने की भी घोषणा की गई है जो सियालदह से वाया गया होकर चलेगी। इन ट्रेनों का परिचालन कब से होगा, इस पर निर्णय नहीं हुआ है। 

इस बाबत पूर्व मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोलकाता से गाजीपुर सिटी के लिए 13121-22 साप्ताहिक ट्रेन चलेगी जो पटना जंक्शन व पाटलिपुत्र होकर चलेगी। पूर्व मध्य रेल के 21 मेल-एक्सप्रेस व इंटरसिटी ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। जबकि 24 मेमू व डेमू ट्रेनों की गति को भी पहले से तेज किया गया है। 

इन ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार 

-15568 जालंधर-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस अब पहले से छह घंटे कम समय में दरभंगा पहुंच जाएगी।

-पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब पहले से 105 मिनट कम समय में चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र की दूरी तय कर लेगी। पाटलिपुत्र से यह अब रात में 8.30 बजे के बदले 8.35 बजे खुलेगी। 

-राजगीर से पटना होते हुए दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस अब पटना जंक्शन पर 20 मिनट के बजाय 10 मिनट ही रुकेगी। 10.40 बजे जंक्शन से रवाना हो जाएगी। 

-राजेंद्र नगर-जम्मू अर्चना एक्सप्रेस सुबह 7.20 की बजाय 7.15 बजे पहुंचेगी और 7.25 बजे रवाना होगी।

-13201 राजेंद्र नगर कुर्ला एक्सप्रेस राजेंद्र नगर-मुंबई एक्सप्रेस अब पटना जंक्शन पर रात 11.45 बजे के बजाय 12.01 बजे पहुंचेगी और 12.11 बजे रवाना होगी। 

-भागलपुर-दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस शाम 7.05 बजे के बजाय 7.00 बजे पहुंचेगी और 7.10 बजे रवाना होगी।

ये ट्रेनें अब पहुंचेंगी पहले  

-कैपिटल एक्सप्रेस : 30 मिनट 

19049 बांद्रा-पटना एक्स : 25 मिनट

15283 कटिहार-जयनगर : 125 मिनट

गोरखपुर-नरकटियागंज : 55 मिनट

53041 हावड़ा-जयनगर : 40 मिनट 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.