Move to Jagran APP

सोनिया ने बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष को किया बर्खास्‍त, कार्यकारी अध्‍यक्ष ने संभाला पदभार

कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक चौधरी को पद से हटा दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष कौकब कादरी को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 26 Sep 2017 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 09:56 PM (IST)
सोनिया ने बिहार कांग्रेस अध्‍यक्ष को किया बर्खास्‍त, कार्यकारी अध्‍यक्ष ने संभाला पदभार

पटना [जेएनएन]। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी को हटा दिया गया है। पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार में पार्टी की सभी कमेटियों को भी भंग कर दिया है। फिलहाल कौकब कादरी को बिहार प्रदेश का कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है। बुधवार को कार्यकारी अध्‍यक्ष ने पदभार संभाल लिया। बिहार कांग्रेस प्रभारी डॉ. सीपी जोशी ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं फिर शुरू हो गई हैं।

loksabha election banner

हटाए गए अध्‍यक्ष, सभी कमेटियां भंग

जानकारी के अनुसार कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस की सभी कमेटियों को भंग करते हुए प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक चौधरी को पद से हटा दिया है। पार्टी का एक धड़ा अशोक चौधरी के विरोध में खड़ा था। उसके अनुसार अशोक चौधरी भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले सीएम नीतीश कुमार के साथ मिले हुए थे।

विवादों से घिर गए थे अशोक चौधरी

दरअसल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चौधरी विवादों से घिर गए थे। उनकी विदाई उसी दिन तय हो गई थी जिस दिन पार्टी आलाकमान ने बिहार के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को दिल्ली तलब कर उनसे पार्टी में टूट पर उनका पक्ष जाना था। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी से हुई मुलाकात के दौरान आधा दर्जन से अधिक विधायकों ने पार्टी को तोडऩे के लिए चल रहे प्रयासों की पुष्टि की थी। कहा जा रहा था कि कांग्रेस के 27 में से 18 विधायक अशोक चौधरी के साथ जदयू में शामिल होने के लिए तैयार बैठे थे। 
पार्टी विधायकों की बात हाल में तब और पुख्ता रूप से सामने आई, जब भागलपुर में बांध टूटने के मामले में अशोक चौधरी ने सरकार के समर्थन में बयान दे दिया। जब पूरा विपक्ष बिहार सरकार और जल संसाधन मंत्री के विरोध में आवाज उठा रहा था, वैसे समय में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि बांध टूटने के मामले में मंत्री दोषी कैसे हो सकता है। 
अध्‍यक्ष के हटाए जाने पर बोले पार्टी के बिहार प्रभारी

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष को हटाए जाने के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कुछ तो मामला रहा ही होगा, जिस कारण आलाकमान ने यह फैसला लिया। कादरी उपाध्‍यक्ष रहे हैं, इसलिए नई जिम्‍मेदारी आसानी से निभाएंगे। कार्यकारी अध्‍यक्ष कादरी ने भी नई जिम्‍मेदारी देने के लिए आलाकमान का आभार व्‍यक्‍त किया।

पक्ष-विपक्ष में आने लगे बयान

अशोक चौधरी को पद से हटाए जाने के बाद पार्टी के विधान पार्षद दिलीप चौधरी ने कहा कि आलाकमान ने कुछ सोच समझ कर ही फैसला लिया होगा। अशोक चौधरी अच्‍छे अध्‍यक्ष थे। आलाकमान को अब उनसे बेहतर अध्‍यक्ष चुनना चाहिए। दिलीप चौधरी ने दावा किया कि वे अध्‍यक्ष पद के दावेदार हैं। कहा कि उनके अलावा मुन्‍ना तिवारी व तनवीर अख्‍तर भी बेहतर अध्‍यक्ष हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.