विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू के लाल तेजप्रताप को मिली राहत, पेट्रोल पंप लाइसेंस रद करने पर रोक

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 17 Jun 2017 12:02 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 18 Jun 2017 04:41 PM (GMT+05:30)

बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेजप्रताप यादव के नाम से आवंटित पेट्रोल पंप के लाइसेंस की रद कर दिया गया है। ...और पढ़ें

लालू के लाल तेजप्रताप को मिली राहत, पेट्रोल पंप लाइसेंस रद करने पर रोक
लालू के लाल तेजप्रताप को मिली राहत, पेट्रोल पंप लाइसेंस रद करने पर रोक

पटना [जेएनएन]। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने लालू प्रसाद यादव के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के अनीसाबाद बाइपास (एनएच 30 पर) स्थित लारा पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद कर दिया है। हालांकि अदालत के स्थगन आदेश की जानकारी मिलने के बाद भारत पेट्रोलियम के अफसरों ने पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई रोक दी है। बेली रोड के मॉल निर्माण पर रोक के बाद लालू परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है।

भारत पेट्रोलियम ने डीलरशिप की शर्तो के उल्लंघन के आरोप में पंद्रह दिन पहले तेज प्रताप यादव को नोटिस थमाई थी। लाइसेंस की पहली शर्त थी कि जमीन उनके नाम से हो। दूसरी शर्त थी कि पेट्रोल पंप का संचालन खुद करेंगे तथा कोई दूसरा रोजगार नहीं करेंगे। लेकिन बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व संभालने के कारण अब वह खुद इसका संचालन भी नहीं कर रहे हैं। नोटिस में ही उल्लेख था कि पंद्रह दिनों में जवाब नहीं देने पर लाइसेंस स्वत: रद हो जाएगा। 

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने तेज प्रताप को अवैध तरीके से पेट्रोल पंप आवंटित करने का मामला उठाया था। हालांकि भारत पेट्रोलियम ने लाइसेंस रद करने की यह कार्रवाई चंद्रशेखर नामक व्यक्ति की लिखित शिकायत के आधार पर भेजी गई नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर किया है।

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पर आरोप है कि इस पेट्रोल पंप का लाइसेंस आवंटित करने के लिए तेज प्रताप ने 12 जनवरी 2012 को जब आवेदन दिया था वह जमीन एके इंफोसिस्टम की थी। उस वक्त तेज प्रताप न तो इस कंपनी के शेयरहोल्डर थे और न ही डायरेक्टर। यही नहीं, एके इंफोसिस्टम ने उस वक्त तक पेट्रोल पंप के लिए उनसे कोई लीज एग्रीमेंट भी नहीं किया था। 

सूत्रों के मुताबिक तेज प्रताप ने 14 जून को पटना सब जज-1 की अदालत में भारत पेट्रोलियम की लाइसेंस रद करने की नोटिस पर रोक लगाने का आवेदन दिया। इस पर भारत पेट्रोलियम ने कैविएट दाखिल किया गया कि उसका पक्ष सुनने के बाद ही आदेश पारित किया जाए।

इसी बीच नोटिस की मियाद पूरी होते ही 16 जून की शाम चार बजे भारत पेट्रोलियम के अधिकारी पेट्रोल पंप सील करने के लिए लारा पेट्रोल पंप पहुंचे तो वहां राजद के एक विधायक, पटना हाईकोर्ट के एक वकील और डेढ़ दो दर्जन लोगों के साथ पहले से मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: अशोक चौधरी की y श्रेणी की सुरक्षा हटी, सीआपीएफ के बदले रहेंगे बिहार पुलिस के जवान

अधिवक्ता ने सब जज 11 का एक सप्ताह के लिए स्थगन आदेश की जानकारी देते हुए 23 जून को मामले की अगली सुनवाई की जानकारी दी। इसके बाद भारत पेट्रोलियम के अधिकारी वहां से बैरंग लौट गए। 

यह भी पढ़ें: बड़े भाई पर आई मुसीबत, तेजस्वी ने कहा-लीगल मामले में कुछ नही बोलेंगे