Move to Jagran APP

धूप निकलने से थोड़ी राहत, 18 जनवरी को बूंदाबांदी संभव

राजधानी और आसपास के इलाके में बुधवार को धूप निकलने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 08:10 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 08:10 PM (IST)
धूप निकलने से थोड़ी राहत, 18 जनवरी को बूंदाबांदी संभव
धूप निकलने से थोड़ी राहत, 18 जनवरी को बूंदाबांदी संभव

पटना । राजधानी और आसपास के इलाके में बुधवार को धूप निकलने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि हुई। गया का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जनवरी को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

loksabha election banner

बुधवार की सुबह राजधानी घने कोहरे से ढकी रही। शीतलहर के कारण हवा में नमी की मात्रा 97 फीसद तक पहुंच गई। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों ने कनकनी से राहत महसूस की। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर और अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को कोहरा छाया रहेगा। तापमान सामान्य स्तर पर रहने की संभावना है। आकाश साफ रहने के कारण धूप निकलेगी। 21 जनवरी तक प्रदेश में कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

- - - - - - -

: आज का संभावित तापमान :

शहर - न्यूनतम - अधिकतम

पटना - 10 - 21

गया - 9 - 22

भागलपुर - 10 - 20

पूर्णिया - 11 - 21

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.