Move to Jagran APP

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने का कार्य धीमा, परेशानी में जनता

दूर दराज से अंचलों में पहुंच रही जनता, कंकड़बाग अंचल में परेशानी अधिक। बोले उप नगर आयुक्त

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 08:58 PM (IST)
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने का कार्य धीमा, परेशानी में जनता
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने का कार्य धीमा, परेशानी में जनता

- दूर दराज से अंचलों में पहुंच रही जनता, कंकड़बाग अंचल में परेशानी अधिक

loksabha election banner

बोले उप नगर आयुक्त, समस्या का जल्द किया जाएगा निपटारा

जागरण संवाददाता, पटना : नगर निगम जनता को 24 घंटे में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र देने के दावे पर अमल नहीं कर रहा है। नतीजन आम जनों को निगम अंचलों में बने प्रमाण पत्र काउंटर पर हर दिन चक्कर लगाना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से सभी अंचलों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा दी गई है। इसमें एनआइसी के माध्यम से कर्मचारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रमाण पत्र बनाने का कार्य धीमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप नगर आयुक्त विशाल आनंद ने बताया कि थोड़ी परेशानी जरूर है लेकिन जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा। ------------------

21 दिन तक निश्शुल्क प्राप्त करें प्रमाणपत्र

राजधानीवासी बिना परेशानी निगम अंचलों में बने काउंटर पर आसानी से 21 दिनों के भीतर निश्शुल्क जन्म प्रमाण पत्र ले सकते हैं। जबकि 22 दिन से लेकर एक वर्ष तक के जन्म प्रमाणपत्र के लिए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी की अनुशंसा जरूरी होती है। इसके लिए निगम मुख्यालय में पांच रुपये की रसीद जमा करानी होगी, जबकि इससे अधिक समय के व्यक्ति के जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुशंसा के साथ निगम काउंटर पर 10 रुपये जमा कराने होंगे। साथ ही ¨हदी व अंग्रेजी भाषा में प्रमाणपत्र के लिए 20 रुपये की रसीद कटानी होगी।

केंद्र के सॉफ्टवेयर से बन रहा प्रमाणपत्र

भारत सरकार के सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सॉफ्टवेयर (सीआरएस) के माध्यम से अभी निगम मुख्यालय में प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। इसी के सहारे सभी अंचल कार्यालय में प्रमाणपत्र बनाया जाएगा। इसका लिंक नगर निगम के लिए ही उपलब्ध है। लोग निगम मुख्यालय में आवेदन करेंगे, जहां यह ऑनलाइन किया जाता है। नई व्यवस्था के तहत अंचल मुख्यालय पर लोगों के आवेदन लिए जाएंगे। अंचल स्तर पर तैनात कर्मचारी उन आवेदनों को ऑनलाइन करेंगे। निगम मुख्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र निबंधक उसे निर्गत करेंगे। इसके बाद ये शहरवासियों को वितरित किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.