विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार में वज्रपात से 10 की मौत, नालंदा में एक साथ तीन की गई जान

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Tue, 21 Jul 2020 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 09:48 PM (IST)

राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से अबतक 10 लोग जान गंवा चुके हैं। बांका में चार नालंदा में तीन जमुई में दो और नवादा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Bihar Weather: बिहार में वज्रपात से 10 की मौत, नालंदा में एक साथ तीन की गई जान
Bihar Weather: बिहार में वज्रपात से 10 की मौत, नालंदा में एक साथ तीन की गई जान

पटना, जेएनएन। बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। भारी बारिश से लोग परेशान हैं। अब वज्रपात कहर बनकर जान ले रहा है। मंगलवार को राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से अबतक 10 लोग जान गंवा चुके हैं। बांका में चार, नालंदा में तीन, जमुई में दो और नवादा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए का अनु्ग्रह अनुदान दिया जाए।मुख्यमंत्री ने लोगों से यह अपील की है कि खराब मौसम में सभी लोग पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। 

 

नालंदाः तीन युवकों की मौत, तीन जख्मी

नालंदा जिले के बिंद थाना इलाके के गोविंदपुर गांव में मंगलवार को वज्रपात से तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि साथ रहे तीन अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में गंगाविशुन बिंद का पुत्र राजीव बिंद, संजय बिंद का पुत्र घनश्याम कुमार और रामविलास राम का पुत्र ब्रजकिशोर कुमार है। जबकि जख्मी अरविंद कुमार, ओमकार राम और जितेंद्र कुमार है। जख्मी युवकों को पहले बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत में पटना रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सभी युवक मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश आ गई। सभी एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गए। इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हो गया। जिससे सभी छह युवक गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

 

नवादाः वज्रपात से एक युवक की मौत, चार घायल 

स्थानीय थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में मंगलवार की दोपहर बाद हुए वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार युवक घायल हो गए। मृतक राहुल कुमार रहीमपुर गांव के ही लखन यादव का पुत्र था। घायल युवकों में दो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से रहीमपुर निवासी लखन यादव का पुत्र राहुल कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि ओंकार कुमार, पिंटू कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,कपिल यादव नामक युवक घायल हो गया। जिसमें ओंकार एवं पिंटू को बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। जबकि धर्मेंद्र एवं कपिल का अकबरपुर में ही इलाज किया जा रहा है। 

 

बेगूसरायः आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत, दो जख्मी

मंगलवार की दोपहर चकहमीद पंचायत के वार्ड आठ बहोरचक गांव में वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई। चकहमीद पंचायत की मुखिया गीता देवी के पति शिवकुमार साह ने बताया कि घटना के समय गांव के बसंत मुखिया की पुत्री 12 वर्षीय सौगंध कुमारी अपनी चचेरी बहन शीत मुखिया की पुत्री 10 वर्षीय संजीता कुमारी तथा लक्ष्मण मुखिया की पुत्री 14 वर्षीय उर्मिला कुमारी के साथ चौर से मवेशी का चारा लेकर घर लौट रही थी। गांव के पास पावर हाउस पानी टंकी के समीप पोखर के मुहार पर ज्यों ही पहुंची कि वज्रपात हुआ और सौगंध कुमारी तालाब में गिर गई। जबकि उर्मिला और संजीता घटना में गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही स्वजनों और ग्रामीणों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर पानी में डूबी बच्ची समेत तीनों को उठाकर तत्काल बखरी पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सौगंध को मृत घोषित कर दिया। वहीं औरंगाबाद और वज्रपात से पूर्वी चंपारण में एक-एक युवक की मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।