विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए वंदे भारत को मंजूरी, गंगा पर नए रेल-सड़क पुल को केंद्र की हरी झंडी

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:00 AM (IST)

केंद्र ने विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन पर गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल को मंजूरी दी है, साथ ही सीतामढ़ी-अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर भी सहमति बनी है।

सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए वंदे भारत को मंजूरी

सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए वंदे भारत को मंजूरी

HighLights

  1. गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल को केंद्र की मंजूरी।

  2. सीतामढ़ी-अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा।

  3. बिहार में औद्योगिक विकास और आईटी परियोजनाओं पर चर्चा।

राज्य ब्यूरो, पटना। विक्रमशिला-कटरिया रेल लाइन के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल बनाने पर केंद्र ने सहमति दे दी है। सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा। 

अगले वर्ष जनवरी में पटना साहिब में गुरु गोविंद सिंह के 360वें प्रकाश पर्व पर आयोजन होना है। इस उपलक्ष्य में नौ से 16 जनवरी के बीच बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आश्वस्त किया है। 

छठ पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का अनुरोध

मंगलवार को दोनों के बीच नई दिल्ली में रेलवे और आईटी परियोजनाओं पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने दीपावली एवं छठ पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया। रेल मंत्री ने बताया कि बिहार के लिए सामान्य तौर पर संचालित लगभग ट्रेनों के 12 हजार फेरों की तुलना में 15 हजार फेरों की व्यवस्था है।

मढ़ौरा और मधेपुरा स्थित रेल इंजन निर्माण कारखानों की वर्तमान उत्पादन व्यवस्था वर्ष 2028 में समाप्त हो रही है। उसके लगभग छह महीने बाद नए स्वरूप में उत्पादन पुनः शुरू करने और इनकी क्षमता दोगुनी करने की दिशा में पहल होगी। गया में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। 

आईएमसी गया तक नई संपर्क रेल लाइन बिछाने के लिए रेलवे तैयार 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यदि बिहार सरकार भूमि अधिग्रहण करती है, तो डोभी-चतरा रेल लाइन से आईएमसी गया तक नई संपर्क रेल लाइन बिछाने के लिए रेलवे तैयार है। इससे औद्योगिक इकाइयों को कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी। बिहटा-औरंगाबाद तथा सुल्तानगंज-कटोरिया रेल लाइन के कार्यों में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई।

मैन्युफैक्चरिंग सिटी विकसित करने का सुझाव 

अश्विनी वैष्णव ने बिहार में एक बड़ीमैन्युफैक्चरिंग सिटी विकसित करने का सुझाव दिया। चमड़ा और वस्त्र उद्योग पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, ताकि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। बिहार में चल रही सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित परियोजनाओं, विशेषकर ''बिहार वन'' परियोजना, की नियमित समीक्षा की भी बात कही।

फाक्सकान को निवेश हेतु लुभाने का उपक्रम 

वैशाली जिला के राजापाकर में इलेक्ट्रानिक्स एवं सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना प्रस्तावित है। रेल मंत्री ने सुझाव दिया कि राजापाकर में उपलब्ध भूमि का ए-3 आकार का विस्तृत नक्शा तैयार किया जाए। इसमें सड़क और रेल संपर्क, विद्युत आपूर्ति लाइन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्पष्ट विवरण हो। 

इस नक्शे के आधार पर फाक्सकान जैसी बड़ी कंपनी को अपनी आवश्यकता के अनुसार भूमि चयन का विकल्प दिया जा सकता है। इससे सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रानिक्स में बड़े निवेश की संभावनाएं मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री ने बिहार में किसी बड़ी बीपीओ कंपनी को प्रमुख निवेशक बनाने का भी अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें- नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे, एयरपोर्ट और 12 नए टाउनशिप, बिहार सरकार और केंद्र के बीच हुआ बड़ा समझौता


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।